कृषक ग्राम क्या है ? कृषक ग्राम की परिभाषा बताइये।
कृषक ग्राम
भारत देश गाँवों का देश है क्योंकि आज भी भारत की एक बड़ी जनसंख्य (74.3%) गाँवों में निवास करती है। कृषक ग्राम वह है जहाँ किसान रहते हैं, दूर तक खेतों और मिट्टी के घर हो, शिम्स महोदय ने बताया कि कृषक ग्राम में सामान्यतः कृषकों की अधिकता होती है और परम्परागत तरीके से कृषि कार्य किया जाता है। इस प्रकार के गाँव स्थाई और प्राचीन होते हैं। ये रूढ़िवादी ग्राम हैं जहाँ किसान का परिवार पीढ़ी-दर-पीढी रहता चला आ रहा है और स्थापित मानदण्ड व मूल्यों को निर्वहन करता रहता है। कृषक भारतीय अर्थव्यवस्था का रीढ़ है। किसान जीवन-पर्यान्त प्रकृति के समीप रहकर मूल्यों, परम्पराओं का अनुपालन करता है, राष्ट्र की अखण्डता के लिए प्रयासरत रहता है. भारतीय सभ्यता संस्कृति इतनी मजबूत इसलिए है कि कृषक ग्राम आज भी शसक्त रूप में उपस्थित हैं।
सम्बंधित प्रश्न :
- गांव और कस्बा में क्या अंतर हैं?
- कस्बा किसे कहते हैं ? इसके प्रकार एवं विशेषताओं को बताइए।
- भारतीय समाज पर संक्षिप्त नोट लिखें।
- गांव का वर्गीकरण कीजिए अथवा गांव के प्रकार बताइये।
- भारतीय ग्रामीण समाज की विशेषताएं लिखिये।
- गाँव का अर्थ, परिभाषा, प्रकार एवं विशेषताएं
- गांव को एक जीवन विधि क्यों कहा जाता है व्याख्या कीजिए।
- नगरीकरण का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं बताइए
- नगरों की अवधारणा बताइये तथा भारतीय नगरों का वर्गीकरण कीजिए।