लुसियन पाई पर टिप्पणी कीजिये।
लुसियन पाई आधुनिक युग के प्रख्यात राजनीतिक विज्ञानी थी। इनका जन्म 21 अक्टूबर, 1921 ई. को चीन के फेंझाऊ' में हुआ था। इन्होंने येल यूनिवर्सिटी से शोध की उपाधि हासिल की। 'राजनीतिक संस्कृति' व राजनीतिक मनोविज्ञान इनके रुचिपूर्ण विषय थे। पाई को तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है। पाई ने विशेष रूप से तृतीय विश्व के विकासशील देशों में आधुनिकीकरण की स्थितियों का विश्लेषण किया। 'मेसाच्यट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी' में इन्होंने लगभग 35 वर्ष अध्यापन कार्य किया। ये अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी' के राजनीतिक सलाहकार भी रहे। इनकी सर्वाधिक महत्वपूर्ण व प्रख्यात कृति - "Political Culture & Political Development" को माना जाता है जोकि तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण पुस्तक है। इसके अतिरिक्त इन्होंने Asian Power & Politics, Dynamics of Chinese Politics इत्यादि कृतियों का भी प्रकाशन किया। पाई का निधन वर्ष 2008 ई. में हुआ। पाई का नाम आज भी तुलनात्मक राजनीति के वरिष्ठतम् वैज्ञानिकों में लिया जाता है।