आँख गड़ाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
आँख गड़ाना मुहावरे का अर्थ- एकटक देखते जाना; हड़पने के लिए ललचाना; उतावला होना; नजरें टिकाना; ललचायी नज़रों से देखना।
आँख गड़ाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: पाकिस्तान हमेशा भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य पर हिमालयी इलाके पर आँख गड़ाए है।
वाक्य प्रयोग: एकता और प्रेम का जन्म तब तक नहीं हो सकता जब तक लोग एक-दूसरे के अवगुणों पर आँख गड़ाया करते हैं।
वाक्य प्रयोग: आप इस प्रकार आँखे गड़ाकर क्या देख रहे हैं, पहले कभी मॉल नहीं देखा क्या ?
वाक्य प्रयोग: जब से रामू काका बिलायती भैंस लाये हैं, सभी गाँव वाले आँख गड़ाए उसे देख रहे हैं।
वाक्य प्रयोग: भारतीय सीमांत पर चीन की प्रांख लेकिन इस समय से चीनी सरकार ने सीमान्त के भारतीय प्रदेशों पर आँख गड़ाना शुरू कर दिया।
वाक्य प्रयोग: रानी दुर्गावती के राज्य पर अकबर का आँख गड़ाना उचित नहीं समझा जा सकता।
वाक्य प्रयोग: शिल्प मेले में रखी गणेश जी की मूर्ती गड़ गयी है। काश मैं उसे खरीद पाता।
यहाँ हमने आँख गड़ाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग समझाया है। आँख गड़ाना का अर्थ होता है- एकटक देखते जाना, हड़पने के लिए ललचाना, उतावला होना, नजरें टिकाना; ललचायी नज़रों से देखना। जब कोई किसी चीज को इतने गौर से देखता है कि उसे पाना चाहता है तो इस कहावत का प्रयोग करते हैं। इस कहावत का प्रयोग हम सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों ही रूप से करते हैं।