भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में कांग्रेस के द्वारा घोषित किये गये उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को बंबई (मुंबई) के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए ओ ह्यूम थे। कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में घोषित उद्देश्य 28 दिसम्बर 1885 ई. को कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में सभापति व्योमेश चन्द्र बनर्जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित उद्देश्यों की घोषणा की -
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन के उद्देश्य
- साम्राज्य के विभिन्न भागों में देशहित के लिये लगन से कार्य करने वाले लोगों को परस्पर संगठित करना और उनमें मित्रता बढ़ाना।
- समस्त देश-प्रेमियों में वंश, धर्म तथा प्रान्त सम्बन्धी दूषित संस्कारों को समाप्त करके राष्ट्रीय एकता की भावनाओं का पोषण व परिवर्द्धन करना।
- महत्वपूर्ण सामाजिक समस्याओं के सम्बन्ध में भारत के शिक्षित लोगों से भली-भाँति चर्चा करने के बाद परिपक्व विचारों को संग्रहित करना।
- उन तरीकों व दिशाओं का निर्धारण करना जिनके द्वारा भारत के राजनीतिज्ञ देशहित के लिये कार्य कर सकें।
0 comments: