डंका बजाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
डंका बजाना मुहावरे का अर्थ - शोहरत होना, प्रभाव होना, ख्याति होना, नाम कमाना, प्रसिद्ध होना, प्रतिष्ठित हो जाना, प्रचार करना, जोर से कहना, हल्ला करके सबको सुनाना, सब पर प्रकट करना।
डंका बजाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: हिंदुस्तान का डंका पीटनेवाले एक और कवि अमीर खुसरो थे।
वाक्य प्रयोग: चंद्रगुप्त ने पूरे भारत में अपनी वीरता का डंका बजा दिया था।
वाक्य प्रयोग: सचिन तेंदुलकर द्वारा दस हजार रन पूरा कर लेने पर दुनिया भर में बल्लेबाजी में उसका डंका बज गया है।
वाक्य प्रयोग: खूब प्रचार करना आज तो संसार में चारों ओर बेईमानी और भ्रष्टाचार का डका बज रहा है।
वाक्य प्रयोग: भारत ने सभी देशों की टीमों को हराकर अपना डंका बजा दिया।
वाक्य प्रयोग: नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में पदक जीतकर दुनिया में भारत का डंका बजा दिया।
वाक्य प्रयोग: सारे संसार में अर्जुन ने अपनी वीरता का डंका बजा दिया।
वाक्य प्रयोग: ऋषि दयानन्द ने पश्चिमी देशों में वेदों का डंका बजा दिया।
वाक्य प्रयोग: 21वीं शताब्दी में यदि भारत को जग सिरमौर बनना है तो पूरे विश्व में उसे अपने ज्ञान का डंका बजाना पड़ेगा।
वाक्य प्रयोग: हमारा मुख्य उद्देश्य तो आंकड़ों का डंका बजाना था , सो वह बखूबी बजा और बजता ही जा रहा है।
यहाँ हमने डंका बजाना जैसे प्रचलित मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग समझाया है। डंका बजाना मुहावरे का अर्थ होता है शोहरत होना, प्रभाव होना, ख्याति होना, नाम कमाना, प्रसिद्ध होना, प्रतिष्ठित हो जाना, प्रचार करना, जोर से कहना, हल्ला करके सबको सुनाना, सब पर प्रकट करना। जब कोई ऐसा काम कर दिखाता है जिससे उसका चारों और नाम हो जाता है तो इस मुहावरे का प्रयोग करते हैं।