निर्मित संविधान
जिस संविधान का निर्माण योजनापूर्वक किया गया हो, उसे सामान्य भाषा में निर्मित संविधान कहते हैं। निर्मित संविधान वह संविधान होता है जिनका निर्माण विशिष्ट समय पर विशिष्ट, विद्वत्त व विषय विशारद लोगों की सभा द्वारा अथवा किसी प्रबुद्ध व्यक्ति द्वारा निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जाता है।यह संविधान एक निश्चित अवधि में एक निश्चित सभा और निकाय द्वारा बनाया जाता है। निर्मित संविधान की प्रमुख विशेषता यह है कि यह बनाया हुआ होता है। उदाहरण के लिए, अमेरिका और भारत का संविधान निर्मित संविधानों के उदाहरण हैं।
निर्मित संविधान की प्रमुख विशेषता
- निर्मित संविधान एक निश्चित समय एवं अवधि में निश्चित व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की सभा द्वारा निर्मित किये जाते हैं।
- निर्मित संविधान लिखित रूप में एक पुस्तक के रूप में होते हैं।
- निर्मित संविधानों में निश्चित्ता एवं स्पष्टता पायी जाती है।
- निर्मित संविधानों का अध्ययन, विश्लेषण व व्याख्या सरल होती है।
- निर्मित संविधानों सदैव लिखित साक्ष्य के रूप में उपस्थित रहते हैं। किसी भी अस्पष्टता की स्थिति में इनका पुनरावलोकन किया जा सकता है