10 LINES ON KHO KHO IN HINDI खो-खो पर 10 वाक्य का निबंध
- खो-खो भारत में लोकप्रिय पारंपरिक खेलों में से एक है।
- खो-खो की पहली प्रतियोगिता पूना के जिमखाने में 1918 ई॰ में हुई।
- खो-खो इंसान की चुस्ती-फुर्ती जांचने का सबसे बढ़िया खेल है।
- खो-खो मैदानी खेलों के सबसे प्राचीनतम रूपों में से एक है।
- इसका उद्भव प्रागैतिहासिक भारत में माना जा सकता है।
- यह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों में अधिक खेला जाता है।
- पुरुष और महिलाएँ दोनों समान रूप से इस खेल को खेल सकते हैं।
- इसके लिये केवल 29 मीटर लंबे और 16 मीटर चौड़े मैदान की जरुरत होती है।
- दोनों और दस-दस फुट छोड़कर चार फुट ऊँचे दो खंभे गाड़ दिए जाते हैं।
- इस खेल में हर टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं उनमें से 9 खिलाड़ी खेलने उतरते हैं।
- प्रत्येक दल को एक-एक पारी के लिए सात सात मिनट दिए जाते हैं।
- सीटी बजते ही पीछा करने वाला खिलाड़ी विपक्षी खिलाड़ी को पकड़ने के लिए दौड़ता है।