मेरे प्रिय खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी पर निबंध। My Favourite Player MS Dhoni Essay in hindi
प्रस्तावना : मेरे प्रिय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं। लोग प्यार से उन्हें माही बुलाते हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट जगत के सफलतम कप्तान माने जाते हैं। उन्हें विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में भी माना जाता है। वह भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के वर्तमान कप्तान हैं।
परिचय : महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें आमतौर पर एम. एस. धोनी के नाम से जाना जाता है, का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में पान सिंह और देवकी देवी के घर हुआ था। धोनी की एक बहन जयंती गुप्ता और एक भाई नरेंद्र सिंह धोनी है।
क्रिकेट : उन्होंने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) पदार्पण किया और एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला। क्रिकेटर बनने से पहले धोनी अपनी फुटबॉल टीम के लिए गोलकीपर और एक शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी थे। लेकिन उनके फुटबॉल कोच ने धोनी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके प्रोत्साहन के कारण ही धोनी आज क्रिकेट खेल रहे हैं। देवधर ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
कैप्टन कूल : महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। तनावपूर्ण स्थितियों में भी वह शांत, आत्मविश्वास से भरे और गंभीर रहते हैं। यह एक ऐसा गुण है जो आमतौर पर लोगों में पाया नहीं जाता। लोग कठिन परिस्थितियों में उम्मीद खो देते हैं या बेकाबू हो जाते हैं परंतु महेंद्र सिंह धोनी हमेशा संयम से काम लेते हैं और हार को भी जीत में बदल देते हैं. इसीलिए कहा भी गया है की "जो अनहोनी को कर दे होनी वह है महेंद्र सिंह धोनी."
सफल कप्तान : कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी जिस चीज को छू लेते हैं वह सोना बन जाती है। जब से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने हैं टीम का प्रदर्शन बेहतर होने लगा। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय विश्व कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी और 20-20 विश्व कप प्रतियोगिता भी जीती। यह उनकी अभूतपूर्व कप्तानी का ही कमाल था की भारत लगातार अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धायें जीतता गया।
स्वच्छ छवि: भारतीय क्रिकेट की ख्याति अपने निम्नतम स्तर पर है। बीसीसीआई ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए कई क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगा दिया। धोनी उन कुछ क्रिकेटरों (जैसे सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़) में से एक हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने आप को घोटालों, आरोपों और मुकदमों से मुक्त रखा।
सम्मान और पुरस्कार : उन्हें 2008 और 2009 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर, 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 2009 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें 2013 में एलजी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के लिए चुना गया। उन्हें अगस्त 2011 में डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।
उपसंहार : महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेदाग़ छवि और कुशल कप्तानी भारतीय युवाओं के चहेते खिलाड़ी हैं। जब उनकी टीम हारती है तो वह सामने आकर जिम्मेदारी लेते हैं लेकिन जब वह जीतते हैं तो जीत का श्रेय टीम को देते हैं। वह मानते हैं की आपके विपरीत खेलने वाला हर व्यक्ति आपका दुश्मन नहीं है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनमें इस सोच की कमी है और वे अपने विरोधियों के साथ दोस्ताना व्यवहार नहीं करते हैं। लेकिन धोनी करते हैं। वह न केवल उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा करता है, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करता है। इसीलिए वह मेरे प्रिय खिलाड़ी हैं।
Related Articles :
मेरा प्रिय खिलाड़ी विराट कोहली निबंध
मेरे प्रिय खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर निबंध
मेरी प्रिय खिलाड़ी साइना नेहवाल पर निबंध
मेरा प्रिय खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर निबंध
Related Articles :
मेरा प्रिय खिलाड़ी विराट कोहली निबंध
मेरे प्रिय खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर निबंध
मेरी प्रिय खिलाड़ी साइना नेहवाल पर निबंध
मेरा प्रिय खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर निबंध
0 comments: