शारीरिक शिक्षा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (Write a Short Note on Physical Education in Hindi) शारीरिक शिक्षा सम्पूर्ण शिक्षा प्रबंध का एक अभिन्न अंग
शारीरिक शिक्षा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (Write a Short Note on Physical Education in Hindi)
शारीरिक शिक्षा पर संक्षिप्त टिप्पणी: शारीरिक शिक्षा सम्पूर्ण शिक्षा प्रबंध का एक अभिन्न अंग है, तथा जिसका ध्येय शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक तथा स्वस्थ सामाजिक नागरिकों को निर्माण जैसे उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जाता है। आज विश्व में शारीरिक शिक्षा पर अधिक बल दिया जा रहा है लेकिन बहुत ही कम लोग शारीरिक शिक्षा में निहित शैक्षिक तत्वों को समझते हैं।
आमतौर पर लोक शारीरिक शिक्षा के महत्व एवं आवश्यकता को नहीं समझते हैं। विद्यार्थियों में शारीरिक शिक्षा की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के लिए समय भी कम दिया जाता है। केवल कुछ ही अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता है। विद्यालयों में खिलाड़ियों के अलावा अन्य छात्रों की उपेक्षा की जाती है।
शारीरिक शिक्षा के प्रति यदि सही कदम उठायें जायें तो शारीरिक शिक्षा का विकास सुचारु ढंग से किया जा सकता है। शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शारीरिक शिक्षा के प्रति प्रेरणा उत्पन्न करनी चाहिए।
शारीरिक शिक्षा की सभ्यता को देखते हुए पता चलता है कि प्राचीनकाल में शारीरिक शिक्षा को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता था। शारीरिक शिक्षा के प्रति इतना ध्यान नहीं दिया जाता था। शारीरिक क्रियाओं को केवल शरीर को सुन्दर एवं सुडौल बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता था।
शारीरिक क्रियाओं को सेना के जवानों को मजबूत तथा बलवान बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता था। कभी-कभी शारीरिक क्रियाओं को आनन्द लेने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता था। आजकल पूरे संसार में शारीरिक शिक्षा को एक उचित स्थान प्राप्त हो चुका है। शारीरिक शिक्षा के बढ़ते हुए कार्यक्रमों से इस क्षेत्र में काफी मात्रा में उन्नति हो रही है।
COMMENTS