पंच परमेश्वर कहानी का उद्देश्य क्या है ?
पंच परमेश्वर कहानी का उद्देश्य : बिना उद्देश्य के कोई भी रचना संभव नहीं है। पंचपरमेश्वर' कहानी एक उद्देश्यपूर्ण रचना है। लेखक ने समाज में इस आदर्श को प्रस्तुत करना चाहा है कि पंच में परमात्मा का वास होता है। उसके मुख से निकलने वाला प्रत्येक शब्द परमात्मा का शब्द होता है। पंच न तो किसी का मित्र न शत्रु होता है। वह केवल न्याय का हितैषी होता है। उसे अपने कर्तव्य पालन की चिन्ता रहती है। न्याय करते समय हमेशा निष्पक्ष होकर न्याय करना चाहिए। भले ही एक पक्ष न्याय करने वाले का मित्र क्यों ना हो। अतः स्पष्ट है कि कहानी हमें स्वार्थ भाव को त्यागकर निष्पक्ष तथा न्याय संगत निर्णय लेने की प्रेरणा देती है।