दो मित्रों के बीच योग दिवस पर संवाद लेखन : In This article, We are providing दो मित्रों के बीच योग दिवस पर संवाद लेखन and Do Kisan ke Beech Samvad Lekhan for Students and teachers.
दो मित्रों के बीच योग दिवस पर संवाद लेखन
राम : बड़े समय बाद दिख रहे हो, कहाँ थे इतने दिनों से ?
अर्जुन : दरअसल, मैं योग दिवस की तैयारियों में व्यस्त था।
राम : अरे वाह ! तो कैसी तैयारियां चल रही हैं तुम्हारी ?
अर्जुन : मेरी तैयारी तो बढियाँ चल रही है। हमारे विद्यालय में योग प्रशिक्षक रोजाना हमें योग का अभ्यास करा रहे हैं।
राम : बड़ी सावधानी से अभ्यास करना, कहीं कोई ऐसी-वैसी नस खिंच गयी तो मुसीबत में पड़ जाओगे।
अर्जुन : कैसी बात करते हो, योग तो रक्त परिसंचरण में सुधार करके तनाव को कम करता है और हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। योग से तो बड़ी-बड़ी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।
राम : भाई मैं तो बस तुम्हारे भले के लिए कह रहा था। मुझे लगा की योग भी जिम में किये जाने वाले व्यायाम की तरह होगा।
अर्जुन : योग भारत की एक प्राचीन विद्या है जिसकी रचना महर्षि पतंजलि ने की थी। आधुनिक व्यायाम के विपरीत इसमें कोई वजन नहीं उठाया जाता।
राम : फिर तो योग बहुत काम की चीज है। क्या तुम मुझे योग सिखाओगे ?
अर्जुन : बस एक बार स्कूल का कार्यक्रम हो जाये, उसके बाद कभी भी आ जाना।
योग दिवस पर दो मित्रों के बीच संवाद लेखन
मित्र 1 : मोहन कल कितना मज़ा आएगा , स्कूल में कल योग दिवस है।
मित्र 2 : हाँ यार बाहर से कुछ लोग आ रहे है, जो हमें योग के बारे में बताएंगे।
मित्र 1 : योग हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है।
मित्र 2 : योग करने से हम बहुत सी बीमारियों से खुद ही बच सकते है।
मित्र 1 : सही कह रहे हो , हमें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।
मित्र 2 : हमारा स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहता है।
मित्र 1 : हमें मोटापा, मानसिक तनाव, उच्च या निम्नरक्तचाप जैसी अनेक बीमारियाँ से योग बचाता है।
मित्र 2 : मैं घर सब को योग करने को बोलूँगा।
मित्र 1: मैं भी सब को इसके महत्व के बारे बताऊंगा।
Do Mitro Ke Beech Yoga Divas Par Samvad Lekhan
सुनील : पुनीत तुम इतनी लेट आ रहे हो आज तुम्हारे स्कूल में कोई प्रोग्राम है।
पुनीत : हाँ यार योग-दिवस की तैयारी चल रही है।
सुनील : यह कब आता है मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पुनीत : 21 जून को योग दिवस भारत देश में मनाया जाता है।
सुनील : हमारे स्कूल में तो कोई तैयारी ही नहीं चल रही।
पुनीत : हमारे स्कूल में तो योग दिवस के दिन बहार से लोग आ रहे वह हमें योग के महत्व के बारे में बताएंगे।
सुनील : तुम सब को कितना मज़ा आएगा हमारे स्कूल में कुछ नहीं हो रहा ऐसा।
पुनीत : मैं तुम्हें बता दूंगा सब जो हमें बताएंगे।
सुनील : हाँ यार पका बताना मुझे तो कोई जानकारी नहीं है इसके बारे में।
पुनीत : कल स्कूल के बाद बहार पार्क में मिलना सब बताऊंगा।
सुनील : ठीक हो धन्यवाद।
सम्बंधित संवाद लेखन:
- दो मित्रों के बीच हिंदी के महत्व पर संवाद लेखन
- दो दोस्तों के बीच सड़क दुर्घटनाओं को लेकर संवाद लेखन
- यात्री और संवाहक के मध्य बस में सीट न मिलने पर संवाद लेखन
- बादल और किसान के बीच संवाद लेखन
- एक नेता और मतदाता के बीच हुए संवाद लेखन
- दो मित्रों के बीच इंटरनेट की उपयोगिता पर संवाद लेखन
- एक किसान और पत्रकार के बीच संवाद लेखन
- दो किसान के बीच खेती पर संवाद लेखन
- नारी सुरक्षा को लेकर दो महिलाओं के बीच संवाद लेखन
- एक ग्राहक और आइसक्रीम विक्रेता के बीच संवाद लेखन
0 comments: