परिपक्व राजनीतिक संस्कृति
परिपक्व राजनीतिक संस्कृति : एन.ई. फाइनर ने राजनीतिक संस्कृति सम्बन्धी अपने वर्गीकरण में परिपक्व (विकसित) राजनीतिक संस्कृति का उल्लेख किया है। इस संस्कृति के अन्तर्गत नागरिकों में उच्च स्तर की राजनीतिक समझ पायी जाती है। नागरिकों की प्रत्येक मुद्दे पर अपनी तथ्यपरक दृष्टि व जागरूकता होती है। ऐसी संस्कृतियों में नागरिक राजव्यवस्था व राजनीतिक गतिविधियों के प्रति पूर्ण सजग होते हैं तथा राजनीतिक सहभागिता का प्रदर्शन करते हैं। परिपक्व राजनीतिक संस्कृति में आधुनिकता, परम्पराओं एवं धर्मनिरपेक्षता का उचित समावेश होता है। इस संस्कृति में साध्य व साधनों का स्पष्ट विभाजन भी दृष्टिगोचर होता है नागरिकों के स्पष्ट राजनीतिक मूल्यों, विचारों व तौर-तरीकों का भी विकास हो चुका होता है। इस प्रकार परिपक्व राजनीतिक संस्कृति, राजनीतिक संस्कृति का उच्चस्तरीय व विकसित रूप है।