डेविड ईस्टन के निवेश निर्गत सिद्धांत के गुण बताइए।
ईस्टन के निवेश निर्गत विश्लेषण के गुण : डेविड ईस्टन द्वारा प्रतिपादित 'निवेश-निर्गत' (प्रणाली/व्यवस्था) सिद्धांत का तुलनात्मक राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। ईस्टन ने अपनी कृति 'पॉलीटिकल सिस्टम-एन इंक्वायरी इंटू द स्टेट ऑफ पॉलिटिकल साइंस' के अन्तर्गत अपने निवेश निर्गत विश्लेषण का प्रतिपादन किया, इसके निम्नलिखित प्रमुख गुण बताए जा सकते हैं -
डेविड ईस्टन के निवेश निर्गत सिद्धांत के गुण
- व्यवस्था विश्लेषण वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है।
- इसमें आगत व निर्गत जैसी धारणाओं के माध्यम से व्यवस्था के परिवर्तनों की सटीक व्यख्या प्रस्तुत की गयी है।
- पुनर्निवेशन का उल्लेख होने के कारण यह विश्लेषण पूर्ण व्यवहारिक प्रतीत होता है।
- निवेश-निर्गत विश्लेषण ने स्वयं राजनीति विज्ञान में से एक ऐसा सैद्धान्तिक ढाँचा विकसित किया है जो राजनीतिक विश्लेषण में सहायता देता है।