हमारा राष्ट्रीय पक्षी: मोर पर निबंध। Essay on Peacock in Hindi : मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह बहुत ही सुन्दर पक्षी है। इसके सुन्दर व लम्बे पंख होते हैं। इसके पंख हरे, नीले और सुनहरे रंग के होते हैं जिस पर छोटे-छोटे सिक्के के आकार के चकत्ते पाए जाते हैं। मोर का कंठ नीला होता है तथा इसके सर पर मुकुट के सामान एक कलगी होती है। परन्तु मोर के पैर इसके बाकी शरीर की तुलना में अधिक सुन्दर नहीं होते। मोर को नृत्य करना बहुत पसंद होता है। इसका नृत्य मन को मोहने वाला होता है। जब वर्षा ऋतू में आकाश में बादल छा जाते हैं तो उन्हें देखकर ये मस्त होकर नाचने लगता है।
हमारा राष्ट्रीय पक्षी: मोर पर निबंध। Essay on Peacock in Hindi
मोर भारत का राष्ट्रीय
पक्षी है। यह बहुत ही सुन्दर पक्षी है। इसके सुन्दर व लम्बे पंख होते हैं। इसके
पंख हरे, नीले और
सुनहरे रंग के होते हैं जिस पर छोटे-छोटे सिक्के के आकार के चकत्ते पाए जाते हैं।
मोर का कंठ नीला होता है तथा इसके सर पर मुकुट के सामान एक कलगी होती है। परन्तु
मोर के पैर इसके बाकी शरीर की तुलना में अधिक सुन्दर नहीं होते।
मोर को नृत्य करना बहुत पसंद होता है। इसका नृत्य मन को मोहने वाला
होता है। जब वर्षा ऋतू में आकाश में बादल छा जाते हैं तो उन्हें देखकर ये मस्त होकर
नाचने लगता है। किन्तु जब यह नाचते हुए अपने पैरों को देख लेता है तो यह नाचना बंद
कर देता है तथा रोने लगता है क्योंकि इसके पैर बदसूरत होते हैं। मोर के पंख बड़े
होते हैं परन्तु इनसे इसे उड़ने में कोई सहायता नहीं मिलती। यह बहुत उंचा नहीं उड़
पाते।
मोर के पंखों से पंखें बनते हैं। श्रीकृष्ण जी भी अपने मुकुट पर सदैव
मोर का ही पंख लगाते थे। मोर भगवान् कार्तिकेय की सवारी भी है। जब मोर के पंख शरद
ऋतू में गिर जाते हैं, तब लोग
इन्हें एकत्रित करते हैं। मोर को सांप का जन्मजात शत्रु माना जाता है। यह प्रायः
पेड़ों पर रहना पसंद करते हैं। इन्हें लाल मिर्च अत्यंत प्रिय होती है। इसकी सुनने
की क्षमता तीक्ष्ण होती है। यह एक आकर्षक पक्षी होता है जिसे सभी पसंद करते हैं।
Yery nice
ReplyDeleteThanks.
Delete