बिल्ली के भागों छींका टूटना का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Billi ke Bhago Chika Tutna ) बिल्ली के भागों छींका टूटना का अर्थ – अचानक लाभ हो जाना; अ...
बिल्ली के भागों छींका टूटना का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Billi ke Bhago Chika Tutna )
बिल्ली के भागों छींका टूटना का अर्थ– अचानक लाभ हो जाना; अप्रत्याशित या अकल्पनीय लाभ; संयोग से काम बन जाना; मन की मुराद पूरी हो जाना।
बिल्ली के भागों छींका टूटना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग– मैं तो सरकारी नौकरी की उम्मीद ही छोड बैठा था कि अचानक सरकार ने सभी उम्मीदवारों को बुला लिया तो मेरा भी काम बन गया। इसी को कहते हैं-बिल्ली के भागों छीका
वाक्य प्रयोग– मोहन स्कूल नहीं जाना चाहता था और तभी अचानक तेज बारिश होने से उसकी माँ बोली बिल्ली के भाग से छींका टूट गया।
वाक्य प्रयोग– रूचि बहुत दिनों से नौकरी के तयारी कर रही थी, कस्टम विभाग में अचानक नौकरी लग जाने से बिल्ली के भाग से छींका टूट गया।
वाक्य प्रयोग– कौन बनेगा करोड़पति में सुरेश का चयन हो जाने से उसके दोस्त बोले, अरे सुरेश तुम्हारा तो बिल्ली के भाग से छींका टूट गया।
वाक्य प्रयोग– मामा जी की करोडो की वसीयत अमित के नाम हो जाने से बिल्ली भाग से छींका टूट गया।
वाक्य प्रयोग– कहाँ तो पार्षद का टिकट पाना चाहते थे, लेकिन विधायक का टिकट मिल जाने से बिल्ली भाग से छींका टूट गया।
वाक्य प्रयोग– जैसे ही रमेश पढ़ने बैठा कि तभी बिजली आ गयी तो मां ने कहा चलो बिल्ली के भाग से छींका टूटा।
वाक्य प्रयोग– रमेश ने ऐसी लड़की से शादी की कि दहेज़ तो मिला ही साथ ही सारी जायदाद भी मिल गयी। उसका तो मानो बिल्ली भाग से छींका टूट गया।
यहां हमने “बिल्ली के भागों छींका टूटना” जैसे प्रसिद्ध मुहावरे का अर्थ और उसका वाक्य प्रयोग समझाया है। बिल्ली के भागों छींका टूटना मुहावरे का अर्थ होता है– अचानक लाभ हो जाना; अप्रत्याशित या अकल्पनीय लाभ; संयोग से काम बन जाना; मन की मुराद पूरी हो जाना। जब किस्मत से किसी व्यक्ति का काम बन जाता है तो इस कहावत का प्रयोग करते हैं।
COMMENTS