एकात्मक एवं संघात्मक शासन में अंतर
एकात्मक एवं संघात्मक शासन में अंतर - राज्य के संगठन व उसकी इकाइयों के आधार पर शासन व्यवस्था के दो रूपों एकात्मक व संघात्मक का उल्लेख किया जाता है। इनमें निम्नलिखित प्रमुख अंतर हैं
एकात्मक एवं संघात्मक शासन में अंतर
क्रम संख्या | अन्तर का आधार | एकात्मक शासन | संघात्मक शासन |
---|---|---|---|
1 | संगठन | एकात्मक शासन में सम्पूर्ण राज्य एक ही इकाई के रूप संगठित होता है। | संघात्मक शासन में राज्य कई इकाइयों के समूह के रूप में में संगठित होता है। |
2 | स्वायत्तता | एकात्मक शासन में क्षेत्रीय इकाइयाँ केवल केन्द्रीय शासन के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करती हैं। इन्हें स्वायत्तता प्राप्त नहीं होती। | संघात्मक शासन में एक संघ के भीतर विभिन्न घटक इकाइयों (राज्यों) को स्वायत्तता प्राप्त होती हैं। |
3 | नागरिकता | एकात्मक शासन में 'एकल' नागरिकता पायी जाती है। | संघात्मक शासन में एकल व बहुल दोनों प्रकार की नागरिकताएँ पायी जाती हैं। |
4 | विधियाँ | एकात्मक शासन में सम्पूर्ण राज्य क्षेत्र में एक ही विधि संहिता का अनुपालन होता है। | संघात्मक शासन में एक विधि संहिता भी पायी जाती है तो साथ ही साथ राज्यों की अलग अलग विधियाँ भी हो सकती हैं। |