व्यवहारवाद के उद्देश्य क्या है बताइए।
व्यवहारवाद के उद्देश्य 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध से राजनीति के अध्ययन को विज्ञान बनाने की पुरजोर कोशिश प्रारम्भ हो गयी, फलस्वरूप व्यवहारवाद का उदय हुआ। व्यवहारवाद के उद्देश्य निम्नलिखित है।
व्यवहारवाद के उद्देश्य
- राजनीतिक अध्ययनों से काल्पनिकता व ऐतिहासिक विश्लेषणात्मक पद्धतियों का उन्मूलन करना।
- राजनीतिक अध्ययनों के एक नवीन विज्ञान की खोज करना।
- राजनीतिक अध्ययनों को तथ्यपरक बनाना तथा मूल्यों के स्थान पर तथ्यों को बढ़ावा देना।
- दार्शनिकता के स्थान पर व्यवहारिकता पर आधारित विश्लेषण व समाधान प्रस्तुत करना।
- राजनीति को एक विशुद्ध विज्ञान के रूप में प्रतिस्थापित करना।
0 comments: