संघात्मक शासन की प्रमुख विशेषतायें लिखिए।
संघात्मक शासन की प्रमुख विशेषतायें
- संघात्मक शासन व्यवस्था में केन्द्र एवं राज्य इकाइयों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन होता है।
- संघात्मक शासन की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें संविधान की सर्वोच्चता होती है।
- संघात्मक शासन व्यवस्था में संविधान का लिखित होना आवश्यक होता है।
- संविधान की सर्वोच्चा को बनाए रखने के लिए संविधान का कठोर होना संघात्मक शासन की प्रमुख आवश्यकता एवं विशेषता होती है।
- संघात्मक शासन व्यवस्था में न्यापालिका की स्वतन्त्रता एक अनिवार्य विशेषता है।
- संघीय संविधान में केन्द्रीय और प्रान्तीय सरकारों के बीच शक्तियों का विभाजन लिखित संविधान द्वारा किया जाता है।
- संघ शासन व्यवस्था में साधारणतया दोहरी नागरिकता होती है - एक संघ की तथा दूसरी राज्यों की।
- संघात्मक शासन व्यवस्था में केन्द्र राज्यों पर अपनी मनमानी नहीं कर सकता क्योंकि वह स्थानीय मामलों में स्वतन्त्र है।
- संघात्मक शासन व्यवस्था के अन्तर्गत शक्तियों का विभाजन केन्द्र तथा राज्य सरकारों पर कार्य का अनावश्यक बोझ नहीं बढ़ने देता है।
0 comments: