परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत की प्रकृति बताइए।
परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत की प्रकृति - परम्परागत राजनीतिक सिद्धांत का दृष्टिकोण तर्क और कल्पना पर आधारित है। इसके प्रमुख आधार नैतिकता और मूल्य हैं। परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत की प्रकृति का उल्लेख निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है
परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत की प्रकृति
- नैतिकता व मूल्यों पर आधारित - परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत के अन्तर्गत नैतिकता व मूल्यों क अत्यधिक महत्व है। इसके अन्तर्गत प्रकृति की दृष्टि से तथ्य परकता का अभाव दिखाई पड़ता है।
- आदर्शात्मकता - परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत प्रकति से आदर्शात्मक अधिक दिखाई पड़ता है। इसका मुख्य सरकार 'क्या होना चाहिए' से है, जबकि व्यवहारिकता व वर्तमान वास्तविकताओं की इसमें उपेक्षा की गयी है।
- विश्लेषणात्मकता - परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत प्रकृति से विश्लेषणात्मक अधिक प्रतीत होता है। इसमें ऐतिहासिक विश्लेषणों पर अधिक बल दिया जाता है।
- काल्पनिकता - परम्परावादी राजनीतिक सिद्धांत के अन्तर्गत काल्पनिकता को अनुभवात्मकता के स्थान पर अधिक महत्व दिया गया है। अतः यह प्रकृति से काल्पनिकता पर आधारित भी है।