भारतीय संविधान में केन्द्र को शक्तिशाली क्यों बनाया गया ?
अथवा संविधान ने एक केन्द्रीय शक्तिशाली शासन की स्थापना क्यों की है ?
उत्तर - निःसन्देह भारतीय संविधान के अंतर्गत केन्द्र को अत्यधिक शक्तिशाली बनाया गया है। इसके पीछे निम्नलिखित कारण थे
- संविधान निर्माण के समय देश के विभाजन से सबक, साम्प्रदायिक दंगे, विचारधारागत विद्रोहों की आशंका, खाद्यान्नों का अभाव इत्यादि स्थितियों ने शक्तिशाली केन्द्र की आवश्यकता को स्पष्ट कर दिया था।
- भारत जैसे - बहुभाषी, बहुधर्मी, बहुसम्प्रदायी, बहुजातीय संस्कृति एवं विविधता वाले देश में एक शक्तिशाली केन्द्र ही एकता स्थापित कर सकता था।
- देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, बीमारी, कुपोषण जैसी समस्याओं को दूर करने तथा पंचवर्षीय योनजाओं एवं संविधान के नीति-निदेशक तत्वों के क्रियान्वयन हेतु शक्तिशाली केन्द्र आवश्यक था।
0 comments: