यहाँ जानिए महासागरीय परिवहन क्या होता है, महासागरीय परिवहन के परिभाषा तथा इसके प्रमुख प्रकार तथा भारत के महासागरीय मार्ग की जानकारी।
यहाँ जानिए महासागरीय परिवहन क्या होता है, महासागरीय परिवहन के परिभाषा तथा इसके प्रमुख प्रकार तथा भारत के महासागरीय मार्ग की जानकारी।
महासागरीय परिवहन - Ocean Transport in Hindi
महासागरीय परिवहन
महासागरीय परिवहन से अभिप्राय सागर या महासागर में समुद्री जहाजों से सामान और यात्रियों का परिवहन है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विकास में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। तटीय इलाकों में इससे यात्रियों और सामान को पहुँचाने के लिए भी इस साधन का प्रयोग किया जाता है। महासागरीय परिवहन का मार्ग निश्चित होता है और इससे दुनिया के लगभग सभी देश जुड़े हैं। सागरीय परिवहन निम्नलिखित दो प्रकार का होता है:
तटीय जहाजरानी
इस परिवहन व्यवस्था में देश के मुख्य बंदरगाहों के बीच समुद्री जहाज चलते हैं। इससे घरेलू व्यापार में मदद मिलती है और यात्राी भी देश के एक भाग से दूसरे भाग में जा पाते हैं।
समुद्र-पारीय जहाजरानी
इस परिवहन में समुद्री जहाज उन देशों के बीच चलते हैं, जिनके बीच सागर या महासागर है। इससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है। भारी मशीनों और बड़ी मात्रा में सामान को एक देश से दूसरे देश तक ले जाने के लिए यह सबसे किपफायती साध्न है। समुद्र-पारीय परिवहन के लिए मार्ग निश्चित है और विश्व के लगभग सभी देश इससे जुड़े हैं। समुद्र-पारीय परिवहन में सामान और यात्रियों को लाने व ले जाने के लिए कई प्रकार के समुद्री जहाज चलते हैं। ये निम्नलिखित प्रकार के हैं:
- लाइनर: लाइनर एक ऐसा यात्राी या मालवाहक जहाज होता है, जिसका संबंध एक नियमित जहाजरानी कंपनी से होता है। ये जहाज निश्चित मार्गों पर, निर्धरित समय सारणी के अनुसार चलते हैं।
- ट्रेम्प: यह ऐसा मालवाहक जहाज होता है, जो तभी चलता है जब इसे ढोने के लिए माल मिलता है। इसका न तो कोई निश्चित मार्ग होता है और न ही निर्धरित समय-सारणी।
COMMENTS