सरल गियरमाला, संयोजी गियरमाला और अधिचक्रीय गियरमाला में अंतर (Difference between Simple Compound and Epicyclic gear in Hindi)
Difference between Simple Compound and Epicyclic gear in Hindi : इस लेख में सरल गियरमाला, संयोजी गियरमाला और अधिचक्रीय गियरमाला में अंतर।
सरल गियरमाला, संयोजी गियरमाला और अधिचक्रीय गियरमाला में अंतर
सरल गियरमाला | संयोजी गियरमाला | अधिचक्रीय गियरमाला |
---|---|---|
सरल गियरमाला की प्रत्येक शाफ्ट पर केवल एक ही गियर लगा होता है। | संयोजी गियरमाला की शाफ्टों पर एक या एक से अधिक गियर लगे होते हैं। | अधिचक्रीय गियरमाला सरल एवं संयोजी गियर में भुजा लगाकर बनायी जाती है। |
सभी गियरों की शाफ्टों की अक्ष स्थिर रहती हैं। | इसमें भी शाफ्ट की अक्ष स्थिर रहती हैं। | इसमें शाफ्टों की अर्को किसी स्थिर अक्ष के परित: चक्रण गति करती हैं। |
गियरों की घुमाव दिशा गियरों को घुमाकर ही ज्ञात की जा सकती है। | इसमें भी गियरों को घुमाकर दिशा ज्ञात की जाती है। | इसमें गियरों की गति तालिका से प्राप्त समी० से ज्ञात की जाती है। |
इसमें सभी गियर समान पिच के होते हैं। | इसमें गियर असमान पिच के होते हैं। | इसमें भी गियर भिन्न-भिन्न पिचों के हो सकते हैं। |
यह जगह ज्यादा लेती हैं। | यह जगह अपेक्षाकृत कम लेती हैं। | यह सबसे कम जगह लेती हैं। |
यह Compact नहीं होती हैं। | यह Compact होता है। | यह भी Compact होता है। |
सम्बंधित लेख :