जिग एवं फिक्सचर में अंतर (Difference between Jigs and Fixtures in Hindi)
Difference between Jigs and Fixtures in Hindi : इस लेख में जिग एवं फिक्सचर में अंतर का उनके गुणों के आधार पर। Difference between Jigs and Fixtures in Hindi.
जिग एवं फिक्सचर में अंतर
क्र० सं० | जिग (Jig) | फिक्सचर (Fixture) |
---|---|---|
1 | जिग (Gig) एक विशेष प्रकार का यन्त्र विन्यास होता है जो जॉब को मजबूती के साथ पकड़ता है तथा ट्ल (tool) को भी गाइड करता है। | फिक्सचर केवल एक क्लैंपिंग यन्त्र विन्यास है, जो मशीनिंग करते समय जॉब को मजबूती से पकड़ता है। यह टूल को गाइड नहीं करता है। |
2 | जिग का प्रयोग डिलिंग, टैपिंग और रीमिंग आदि कार्यों के लिए किया जाता है। | फिक्सचर का प्रयोग मिलिंग, शेपिंग, प्लेनिंग और टर्निग आदि ऑप्रेशन करते समय जॉब को पकड़ने के लिए किया जाता है। |
3 | जिग का प्रयोग करते समय जॉब पर मार्किंग की आवश्यकता नहीं पड़ती। | फिक्सचर का प्रयोग करते समय जॉब पर मार्किंग की आवश्यकता पड़ती है। |
4 | यह भार में हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें मशीन टेबल पर या हाथ में पकड़कर प्रयोग किया जाता है। | यह जिग की अपेक्षा भारी होते हैं तथा इन्हें मशीन टेबल पर क्लैम्प करके प्रयोग किया जाता है। |
5 | इन्हें प्रयोग करने के लिए अंकुशल कारीगरों से काम चलाया जा सकता है। | इनके प्रयोग करने के लिए कुशल कारीगरों की आवश्यकता होती है। |
6 | जिग का हस्तान्तरण आसान होता है। | मिक्सचर का हस्तान्तरण थोड़ा कठिन होता है। |
7 | चिप या स्वार्फ का हटाना कठिन होता है। | चिप या स्वार्फ का हटाना आसान होता है। |
सम्बंधित लेख :