कलेजा धड़कना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
कलेजा धड़कना मुहावरे का अर्थ - घबरा जाना, काँपना, थरथराना, भयग्रस्त होना, भारी चिंता होना, भय के कारण कलेजे में धड़कन होना।
कलेजा धड़कना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: चुनाव के परिणामों की घोषणा के दौरान उम्मीदवारों के कलेजे धड़क रहे थे। वे नहीं जानते थे कि परिणाम क्या होंगे।
वाक्य प्रयोग: जब से राजू जेल से वापस आया है, मेरा तो उसे देखते ही कलेजा धड़कने लगता है।
वाक्य प्रयोग: जैसे ही हवाई जहाज की खिड़की से मैंने नीचे झाँका, मेरा तो डर के मारे कलेजा धड़कने लगा।
वाक्य प्रयोग: कतल और डकैती का नाम सुन कर ही कुछ लोगों का कलेजा धड़कने लगता है।
वाक्य प्रयोग: जैसे जी सरकारी विद्यालय में निरिक्षण करने के लिए इंस्पेक्टर आया, शिक्षकों के कलेजे धड़कने लगे।
यहाँ हमने कलेजा धड़कना जैसे प्रसिद्ध मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग समझाया है। कलेजा धड़कना मुहावरे का अर्थ होता है- घबरा जाना, काँपना, थरथराना, भयग्रस्त होना, भारी चिंता होना, भय के कारण कलेजे में धड़कन होना। जब कोई व्यक्ति किसी कारण भयग्रस्त हो जाता है या घबरा जाता है जिससे उसका दिल जोरों से धड़कने लगता है तो इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।
सम्बंधित मुहावरे और लोकोक्तियाँ
- एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- बाल बांका न होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- कोरा जवाब देना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- गोटी बैठाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- गोटी लाल करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- आँचल पसारना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- आगे नाथ न पीछे पगहा मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग