आम से आम गुठलियों के दाम मुहावरे का अर्थ - दोगुना लाभ प्राप्त करना, दोहरा फायदा होना, अधिक लाभ कमाना।
Aam ke aam Guthliyon ke daam Muhavare ka arth - Doguna labh prapt karna, Dohra faayada hona, Adhik labh kamana.
आम से आम गुठलियों के दाम मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: अखबार भी पढ़ लिया, फिर रद्दी बेचकर दाम भी प्राप्त कर लिए। इसे कहते हैं आम के आम गुठलियों के दाम।
वाक्य प्रयोग: आधुनिक समय में किसान आम से आम गुठलियों के दाम वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। एक तो वह गाय का दूध बेचते हैं फिर उसके गोबर से खाद बना लेते हैं।
वाक्य प्रयोग: एक तो शर्मा जी की लड़की की शादी सरकारी अफसर से हो गयी, दुसरे उन्हें दहेज़ भी नहीं देना पड़ा। भई उन्हें तो आम के आम गुठलियों के दाम मिल गए।
वाक्य प्रयोग: सरकारी अस्पताल में अच्छा इलाज भी हो जाता है और दवा भी मुफ्त मिल जाती है यानि आम के आम गुठलियों के दाम।
वाक्य प्रयोग: जितेंद्र बाबू काम से जयपुर गए थे, समय निकालकर हवामहल भी घूम लिया। उन्होंने तो आम के आम गुठलियों के दाम वाला काम कर दिया।
यहाँ हमने "आम से आम गुठलियों के दाम" मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग समझाया है। आम से आम गुठलियों के दाम का अर्थ होता है - दोगुना लाभ प्राप्त करना, दोहरा फायदा होना, अधिक लाभ कमाना। जब कोई व्यक्ति किसी काम से दोहरा लाभ प्राप्त करता है तो इसे ही आम के आम गुठलियों के दाम होना कहते हैं।