10 Lines about Farmer in Hindi : यहाँ पढ़िए किसान पर 10 वाक्य का हिंदी निबंध। 10 Lines on Farmer in Hindi essay for class 1, 2, 3 and 4 students.
10 Lines about Farmer in Hindi / किसान पर 10 वाक्य
- किसान उन्हें कहा जाता है, जो खेती किसानी का काम करते हैं।
- किसान को कृषक और खेतिहर के नाम से भी जाना जाता है।
- किसान हमारा पेट पालते हैं इसलिए भारत में किसानों को अन्नदाता कहते है।
- किसान फसलें, फल और सब्जियां उगाते हैं और बाजार में बेचते हैं।
- भारत की अर्थव्यवस्था में किसानों की बहुत बड़ा योगदान है।
- भारत की लगभग 60 प्रतिशत आबादी किसानी का कार्य करती है।
- भारत में प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को “किसान दिवस” मनाया जाता है।
- किसान मुख्यतः गांव या छोटे कस्बों में निवास करते हैं।
- जिन किसानों के पास भूमि नहीं होती, उन्हें भूमिहीन किसान कहते हैं।
- एक किसान का जीवन बहुत ही कठिनाई और संघर्ष से भरा होता है।
- किसान हर दिन सुबह जल्दी उठकर अपने खेतों के काम में लग जाते है।
0 comments: