10 Lines on Bhai Dooj in Hindi: भाई दूज एक भारतीय त्यौहार है जो दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है।यह निबंध 10 लाइन में भाई दूज का महत्व, मनाने का तरी
10 Lines on Bhai Dooj in Hindi: भाई दूज एक भारतीय त्यौहार है जो दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है।यह निबंध 10 लाइन में भाई दूज का महत्व, मनाने का तरीका और भाई दूज के पौराणिक इतिहास के बारे में बताता है।
10 Lines on Bhai Dooj in Hindi - भाई दूज पर 10 लाइन का निबंध for Class 1, 2, 3, 4, & 5
- भाई दूज एक प्रमुख भारतीय त्योहार है, जो भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है।
- भाई दूज का त्यौहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है।
- भाई दूज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।
- इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
- भाई दूज का त्योहार यमराज और उनकी बहन यमुनाजी की कथा से जुड़ा हुआ है।
- ऐसा माना जाता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुनाजी से मिलने आए थे।
- यह त्योहार भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।
- पूर्वी भारत में इसे भात्री द्वितीया जबकि पश्चिमी भारत में भाऊबीज कहा जाता है।
- भाई दूज की पूजा के दौरान, बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं।
- तिलक करने के बाद बहनें भाइयों को मिठाई खिलाती हैं।
- भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हैं।
- भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के लिए विशेष पकवान बनाती हैं।
- भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु और खुशियों की कामना करती हैं।
- भाई दूज के माध्यम से भाई-बहन का संबंध और भी मधुर हो जाता है।
- भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।
- यह त्योहार भारत के साथ-साथ नेपाल में भी मनाया जाता है।
- इस पर्व पर रिश्तों की मिठास बढ़ती है और परिवार में खुशी का माहौल होता है।
निष्कर्ष: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुनाजी के घर भोजन करने गए थे, इसीलिए इस पर्व का नाम यम द्वितीया पड़ा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लम्बी आयु की कामना करती हैं।
COMMENTS