प्रधानमंत्री कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान के रूप में टिप्पणी लिखिए। ब्रिटेन की भांति भारत में भी प्रधानमंत्री को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है क्योंकि व
प्रधानमंत्री कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान के रूप में टिप्पणी लिखिए।
- प्रधानमंत्री को एक वास्तविक कार्यपालक के रूप में समझाइये।
- प्रधानमंत्री देश का सर्वोच्च नेता और शासक है।
ब्रिटेन की भांति भारत में भी प्रधानमंत्री को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है क्योंकि व्यावहारिक रूप में यह देश का सर्वोच्च नेता एवं शासक होता है। प्रशासन का समस्त उत्तरदायित्व उसी पर होता है। प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल का प्रमुख होता है तथा बहुमत दल का नेता होता है। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों की नियक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर ही करता है।
प्रधानमंत्री कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान भी होता है क्योंकि राष्ट्रपति जो भी कार्य करता है अथवा वह अपने अधिकारों का प्रयोग उनमें प्रधानमंत्री की सलाह अवश्य लेता है। इस प्रकार प्रधानमंत्री कार्यपालिका शक्ति का वास्तविक प्रमुख होता है। संसद का अधिवेशन बलाने. उसे स्थगित करने का कार्य राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के परामर्श के अनुसार ही करता है। प्रधानमंत्री की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण शक्ति लोकसभा को विधिवित करने की है, यद्यपि औपचारिक रूप से यह कार्य राष्ट्रपति का है, किन्तु व्यावहारिक. रूप से राष्ट्रपति इस कार्य को प्रधानमंत्री की इच्छानुसार ही करता है। यही कारण है कि भारतीय प्रधानमंत्री की स्थिति वास्तविक कार्यपालक के रूप में जानी जाती है।
सम्बंधित लेख :
- प्रधानमन्त्री की शक्ति, स्थिति एवं प्रमुख कार्य तथा उसकी भूमिका की समीक्षा कीजिए।
- अनुच्छेद 352 का वर्णन कीजिये तथा इसके प्रावधानों का उल्लेख कीजिये।
- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच संबंध पर चर्चा करें
- भारत में प्रधानमन्त्री के शक्तियों में वृद्धि के कारणों का उल्लेख कीजिए।
- मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री की विशिष्ट स्थिति पर टिप्पणी कीजिए।
- भारत में प्रधानमन्त्री की नियुक्ति किस प्रकार होती है? प्रधानमन्त्री के कार्य और शक्तियाँ का वर्णन कीजिये।
COMMENTS