प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर - Difference between Prokaryotic and Eukaryotic Cell in Hindi
प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर : In this article, we are providing Difference between Prokaryotic and Eukaryotic Cell in Hindi for Class 8, 9, 10, 11 and 12th.
प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर
अभिलक्षण | प्राक्केंद्रकी (प्रोकैरियोटिक) | सुकेन्द्रकी (यूकैरियोटिक) |
---|---|---|
1. आकार | 0-1-10 um | 10-100 um (अधिक आयतन) |
2.आनुवंशिक पदार्थ | वृत्ताकार डी.एन.ए.. कोई रेखीय डी.एन.ए, नहीं, डी. एन. ए. से संबंधित हिस्टोन नहीं होते, केंद्रकाभ के रूप में होता है, केंद्रक झिल्ली नहीं होती। | हिस्टोन होते हैं जिनमें डी.एन.ए. अणु लिपटे रहते हैं, गुणसूत्र रेखीय व सुस्पष्ट होते हैं, केंद्रक झिल्ली होती है। |
3.केंद्रकीय पदार्थ की स्थिति | कोशिका द्रव्य में डी.एन.ए | सुस्पष्ट केंद्रक के अंदर डी.एन.ए. |
4.कोशिकांग (अंगक) | कोई झिल्लीबद्ध कोशिकांग नहीं होते हैं। | माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जी पिंड, लाइसोसोम कोशिका में विद्यमान होते हैं। |
5.कोशिका भित्ति | सदा मौजूद, इसमें पेप्टिडोग्लाइकेन होता है | जंतुओं में होती ही नहीं या पादपों व कवकों में सेलुलोस/काइटिन की बनी होती है। |
6. श्वसन | मीजोसोमों द्वारा | माइटोकॉन्डिया द्वारा |
7. जनन | अधिकतर अलैंगिक, उदाहरणतया बैक्टीरिया, साएनोबैक्टीरिया (नील-हरित शैवाल) | अलैंगिक व लैंगिक, उदाहरणतया प्रोटोक्टिस्टा, कवक, पादप, प्राणी |