कटाई तरल और स्नेहक में अंतर - Difference between Cutting Fluid and Lubricant in Hindi
Difference between Cutting Fluid and Lubricant in Hindi : इस लेख में पढ़िए कटाई तरल और स्नेहक में मुख्य बिंदुओं में अंतर। कटाई तरल गंधरहित तथा पारदर्शी होते हैं जबकि स्नेहक तेज गंध वाले तथा अपारदर्शी होते हैं।
कटाई तरल और स्नेहक में अंतर
कटाई तरल (Cutting Fluid) | स्नेहक (Lubricant) |
---|---|
कटाई तरल गंधरहित तथा पारदर्शी होते हैं। | स्नेहक तेज गंध वाले तथा अपारदर्शी होते हैं। |
कटाई तरल विषहीन होते है। | स्नेहक विषैले होते हैं। |
कटाई फ्लूइड सस्ते होते हैं। | लुब्रीकेंट महंगे होते हैं। |
इनके प्रयोग के दौरान धुआं उत्पन्न नहीं होता है। | इनके प्रयोग करते समय धुआं उत्पन्न होता है। |
इनमें मशीनिंग सतहों को गीला करने के गुण होते हैं। | इनमें मशीनिंग सतहों को गीला करने के गुण नहीं होते हैं। |
कटाई तरल में झाग उत्पन्न नहीं होते हैं। | स्नेहक में झाग उत्पन्न होते हैं। |
भण्डारण करने पर यह ख़राब नहीं होता है। | स्नेहक का भण्डारण करने पर खराब हो जाते हैं। |
इसका मुख्य कार्य कटाई के दौरान ऊष्मा को उत्सर्जित करना होता है। | इनका मुख्य कार्य घर्षण को काम करके ऊष्मा उत्पत्ति की दर को कम करना है। |
यह उत्पन्न ऊष्मा पर कार्य करता है। | यह ऊष्मा उत्पत्ति की दर को घटाता है। |
पानी को एक अच्छा कटाई तरल माना गया है। | पानी को अच्छा स्नेहक नहीं माना जाता है। |