प्रशिक्षण और विकास में अंतर (Difference between Training and Development in Hindi): प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारी को उसकी वर्तमान नौकरी, जिससे वह जुड
प्रशिक्षण और विकास में अंतर (Difference between Training and Development in Hindi)
प्रशिक्षण और विकास में अंतर: प्रशिक्षण एक अल्पकालिक प्रक्रिया है, जो 3 से 6 महीने तक चलती है। वहीं, विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो दीर्घकालिक होती है। प्रशिक्षण कार्य-विशिष्ट होता है, इसलिए इसका दायरा सीमित होता है। वहीं, विकास कैरियर-उन्मुख होता है, इसलिए व्यापक दायरे का पालन किया जा सकता है। इसी प्रकार प्रशिक्षण और विकास में अंतर जानने के लिए लेख पढ़ें
प्रशिक्षण और विकास में अंतर
| आधार (Basis) | प्रशिक्षण (Training) | विकास (Development) |
|---|---|---|
| उद्देश्य (Objective) | प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारी को उसकी वर्तमान नौकरी, जिससे वह जुड़ने वाला है, को निष्पादित करने के लिए तैयार करना है। | विकास का उद्देश्य कर्मचारी की समग्र क्षमताओं में सुधार करना एवं उसे भावी स्थिति में अधिक उत्तरदायित्व सम्भालने के लिए तैयार करना है। |
| उपयुक्तता (Suitability) | प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारियों के लिए अधिक उपयुक्त है। | विकास प्रबन्धकीय कर्मचारियों के लिए अधिक उपयुक्त है। |
| प्रक्रिया (Process) | यह कार्य उन्मुख प्रक्रिया है। | यह कैरियर उन्मुख प्रक्रिया है । |
| महत्व (Emphasis) | इसमें निष्पादित होने वाले कार्यों को महत्व दिया जाता है। | इसमें विकसित होने वाले व्यक्ति को महत्व दिया जाता है। |
| संलग्न कर्मचारी के स्तर (Level of Personnel involved) | यह मुख्य रूप से संचालन स्तर पर निम्न स्तर के कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया है। | यह मध्यम स्तर के अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है। |
| अभिप्रेरक बल (Motivating Force) | प्रबन्ध श्रमिकों को प्रशिक्षण के लिए अभिप्रेरित करता है। | कर्मचारी आत्म-प्रेरित होते हैं। वे विकास कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहल करते हैं। |
| अवधि (Duration) | प्रशिक्षण एक अल्पकालीन प्रक्रिया है। | विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो दीर्घकालिक होती है। |
| प्रदान किए गए ज्ञान का प्रकार (Type of knowledge imported) | यह कार्य कौशल में सुधार हेतु तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। | यह सामान्य प्रबन्ध ज्ञान प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जैसे- प्रबन्ध दर्शनशास्त्र अवधारणाएँ, सिद्धान्त एवं तकनीकें । |
COMMENTS