10 lines on kabir das in hindi
- कबीरदास जी हिंदी साहित्य की निर्गुण भक्ति शाखा के प्रमुख कवि थे।
- कबीरदास जी का जन्म सन 1398 में लहरतारा के निकट काशी में हुआ।
- इनका पालन-पोषण नीरू तथा नीमा नामक जुलाहे दम्पति ने किया।
- कबीरदास जी का विवाह लोई नामक स्त्री से हुआ जिससे इन्हें दो संतानें हुईं।
- इन्होने अपने पुत्र का नाम कमाल तथा पुत्री का नाम कमाली रखा।
- कबीर दास जी प्रसिद्द वैष्णव संत रामानंद जी को अपना गुरु मानते थे।
- कबीर दास जी ने अपनी रचनाओं में सधुक्कड़ी भाषा का प्रयोग किया
- कबीर की वाणी को साखी, सबद और रमैनी तीनो रूपों में लिखा गया है।
- इनकी वाणियों का संग्रह इनके शिष्यों द्वारा बीजक नामक ग्रन्थ में किया गया।
- वह एक ईश्वर को मानते थे तथा किसी भी प्रकार के कर्मकांड के विरोधी थे।
- उन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों आडम्बरों की आलोचना की।
- वह अंतिम समय में मगहर चले गए जहाँ 1518 ई में उनकी मृत्यु हो गयी।
Good vyakaran
ReplyDelete