Tuesday, 1 August 2017

10 lines on Janmashtami in hindi


10 lines on Janmashtami in hindi

10 lines on janmashtami in hindi
  1. जन्माष्टमी हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। जो भगवान् कृष्ण को समर्पित है। 
  2. यह त्यौहार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। 
  3. इस दिन भगवान् श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। 
  4. भगवान् कृष्णा माता देवकी और वासुदेव के आठवीं संतान थे। 
  5. इस दिन लोग अपने-अपने घरों को साफ़ करके मंदिर में भगवान् कृष्णा की पूजा करते हैं। 
  6. जन्माष्टमी के अवसर पर सभी लोग व्रत रखते हैं जिसे रात 12 बजे ही तोड़ा जाता है। 
  7. जन्माष्टमी के 4 -5  दिनों पूर्व ही मंदिर, बाजार आदि सजने शुरू हो जाते हैं। 
  8. जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जाता है। जिससे चारों ओर रौनक रहती है। 
  9. सभी लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों को झांकियों से सजाते हैं। 
  10. इस दिन देश भर में जगह-जगह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। 
  11. मथुरा के मंदिरों में विशेष तौर पर रासलीला का आयोजन किया जाता है। 
  12. मंदिरों में लोग भगवान् कृष्णा के बाल स्वरुप को झूला झुलाते हैं।  
  13. सभी लोग अपने-अपने घरों में कतरिया, पंजीरी और पंचामृत बनाते हैं।
  14. रात बारह बजे भगवान् कृष्णा का जन्म होते ही आरती पढ़कर भगवान् को भोग लगाया जाता है। 
  15. यह पर्व भगवान् कृष्ण में हमारी आस्था का प्रतीक है। 

6 comments:

  1. pint no. 4 is wrong please correction now and update this 10 pints

    ReplyDelete
    Replies
    1. shree krishnas real mother is mata devaki.

      Delete
    2. सुधार हो गया. ऐसे ही गलतियां बताते रहने के लिए आपका धन्यवाद.

      Delete
  2. Thank you for telling me the mistake. I will correct it immediately.

    ReplyDelete