व्यायाम का महत्व पर अनुच्छेद
कहावत है, की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। स्वस्थ मन में अच्छे विचार आते हैं, स्वस्थ उपाय हैं। इन्हें अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। जैसे सुबह टहलने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। इसी तरह थोड़ा व्यायाम करना चाहिए, खाना खाने के बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए। छोटे बच्चों को थोड़ा टहलना चाहिए, कबड्डी तथा इस तरह के विभिन्न खेल खेलने चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए नियर-अनुसार चलना चाहिए। समय पर खाना-पीना करना चाहिए। समय पर सभी काम करके व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। व्यायाम करने से धमनियां सही काम करती हैं और शरीर के सभी अंग ठीक रहते हैं तथा सही काम करते हैं। सुबह पार्क में टहलने से आँख की ज्योति बढ़ती है। इस प्रकार हमें स्वस्थ और खुश रहना चाहिए। व्यायाम के अनेक प्रकार हैं। अपने शरीर की आवश्यकता के अनुसार हमें ऐसा व्यायाम चुनना चाहिए जो हमारी शारीरिक आवश्यकता पूर्ण करने के अलावा हमारी पहुँच में हो और साथ ही यदि यह हमारे लिए रुचिकर भी हो तो सोने पे सुहागा होगा।
nice
ReplyDeletethank you @Rahul
Deleteits noice brother :)
ReplyDelete