10 Lines on Rashtrapati Bhavan in Hindi: राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है और यह नई दिल्ली में स्थित है। जानिए इस निबंध में १० ला
10 Lines on Rashtrapati Bhavan in Hindi: राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है और यह नई दिल्ली में स्थित है। जानिए इस निबंध में १० लाइन में राष्ट्रपति भवन का इतिहास और विशेषताओं के बारे में, जो इसे भारत की धरोहर और लोकतंत्र का प्रतीक बनाते हैं।
10 Lines on Rashtrapati Bhavan in Hindi - राष्ट्रपति भवन पर 10 लाइन हिंदी में for Class 1, 2, 3, 4 & 5
- राष्ट्रपति भवन भारत सरकार के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है।
- राष्ट्रपति भवन, भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।
- इसका निर्माण 1912 से 1929 के बीच ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस द्वारा किया गया था।
- राष्ट्रपति भवन को पहले 'वायसरॉय हाउस' के नाम से जाना जाता था।
- राष्ट्रपति भवन का कुल क्षेत्रफल 330 एकड़ में फैला हुआ है।
- राष्ट्रपति भवन में 340 कमरे और कई विशाल हॉल हैं।
- बैंक्वेट हॉल, अशोक मंडप और गणतंत्र मंडप राष्ट्रपति भवन के प्रमुख हॉल हैं।
- राष्ट्रपति भवन में भारतीय और पश्चिमी वास्तुकला का मिश्रण देखा जा सकता है।
- गणतंत्र मंडप में भारत की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होता है।
- राष्ट्रपति भवन के निर्माण में लाल बलुआ पत्थर का उपयोग हुआ है।
- राष्ट्रपति भवन में विश्व प्रसिद्ध "मुगल गार्डन" है, जो सुंदर फूलों और पेड़ों से भरा हुआ है।
- यहां हर साल वसंत ऋतु में "उद्यानोत्सव" का आयोजन किया जाता है।
- राष्ट्रपति भवन के अंदर एक संग्रहालय भी है, जो जनता के लिए खुला रहता है।
- राष्ट्रपति भवन का हर हिस्सा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण है।
- राष्ट्रपति भवन में हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड आयोजित होती है।
- राष्ट्रपति भवन भारत के लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
- राष्ट्रपति भवन भारतीय गणतंत्र का प्रतीक है, यहाँ देश की महत्वपूर्ण बैठकें होती हैं।
निष्कर्ष: राष्ट्रपति भवन भारत के गौरव का प्रतीक है। यह न केवल एक सरकारी इमारत है बल्कि हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर भी है। इसकी भव्यता, इतिहास और स्थापत्य कला सभी को आकर्षित करती हैं। यह भवन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और शक्ति का प्रतीक है।
COMMENTS