आँख पसारना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
आँख पसारना मुहावरे का अर्थ- असहाय होकर देखना, बेबसी से देखना, लाचार होकर देखना।
Aankh pasarna Muhavare ka arth- asahaay hokar dekhna, Bebasi se dekhna, Laachaar hokar dekhna.
आँख पसारना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: इंदौर की भोली-भाली प्रजा भी आँख पसारे यह अनिष्ट कांड देखती रह गई।
वाक्य प्रयोग: लुटेरे दिन-दहाड़े डकैती करके चले गए और पड़ोसी ऑंखें पसारे तमाशा देखते रहे।
वाक्य प्रयोग: कमजोर तो सिर्फ आँखें पसारकर देख ही सकता है, यदि आवाज उठाई तो दबा दी जाएगी।
वाक्य प्रयोग: इस प्रकार आँखें पसारकर खड़े रहने से कुछ नहीं होगा, हमें एकजुट होना होगा।
यहाँ हमने आँख पसारना जैसे प्रचलित मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग समझाया है। आँख पसारना मुहावरे का अर्थ होता है- असहाय होकर देखना, बेबसी से देखना, लाचार होकर देखना। इस मुहावरे का प्रयोग तब किया जाता है जब एक व्यक्ति इतना लाचार या बेबस होता है कि वह देखने के अलावा कुछ और नहीं कर सकता।