10 Lines on Importance of Rivers in Hindi
- संपूर्ण मानव इतिहास में नदियों का अत्यधिक महत्त्व रहा है।
- नदियों से मनुष्य को पीने योग्य मीठा जल प्राप्त होता है।
- नदियों से हमें कृषि के उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी प्राप्त होती हैं।
- भारत में प्राचीन काल से ही नदियों का अत्यधिक महत्व रहा है।
- हमारे अतीत में ऋषि, मुनियों ने इन नदियों के किनारे ज्ञान को प्राप्त किया।
- नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं।
- बड़ी नदियों का उपयोग जल परिवहन के रूप मे भी किया जा रहा है।
- नदियों में मत्स्य पालन से मछली के रूप मे खाद्य पदार्थ भी प्राप्त होते हैं।
- कृषि के लिए सिंचाई हेतु आवश्यक पानी नदियों द्वारा प्रदान किया जाता है।
- नदियों पर बांध बनाकर उनसे पन बिजलीघर बनने से बिजली प्राप्त होती है।