अगर पेड़ और चिड़िया आपस में बात करते तो क्या बातें होती होंगी संवाद के रूप में लिखिए : In This article, We are providing पेड़ और चिड़िया के बीच संवाद लेखन and Ped aur Chidiya Ke Beech Samvad Lekhan for Students and teachers.
पेड़ और चिड़िया के बीच संवाद लेखन
पेड़ : कहाँ से उड़कर आ रही हो चिड़िया रानी ?
चिड़िया : बस, बगल के बगीचे से आ रही हूँ पेड़ चाचा।
पेड़ : क्या हाल-चाल है वहां के पेड़ों का ?
चिड़िया : सभी पेड़ आपको याद कर रहे थे।
पेड़ : और नीम का क्या हाल है ? मुझे याद करता है क्या ?
चिड़िया : अरे! वो तो हमेशा आपकी बहुत तारीफ करती हैं।
पेड़ : हाँ! वो है कड़वा पर दिल का बड़ा साफ़ है।
चिड़िया और पेड़ के बीच वार्तालाप / संवाद
पेड़ : अरी ओ चिड़िया घोसले में लौट आओ, बारिश होने वाली है
चिड़िया : नहीं पेड़ चाचा, मै तो आज बारिश में भीगूँगी।
पेड़ : पर शाम होने को है, रास्ता भूल गयीं तो मुश्किल हो जाएगी।
चिड़िया : मैं दूर नहीं जाउंगी। पर बुरा न मानो तो एक बात पूछूँ ?
पेड़ : जरूर पूछो, मैं कभी किसी बात का बुरा नहीं मानता।
चिड़िया : आप हमेशा खुले में बारिश सहते हो और आपके पास मेरी तरह कोई घोसला भी नहीं है। क्या आपको परेशानी नहीं होती ?
पेड़ : अरे, बारिश तो मुझे सर्वाधिक प्रिय है। तुम्हे पता है, जब बारिश में मेरे पत्ते धुल जाते हैं, नयी शाखाएं उगती हैं तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है। बारिश के बिना तो हमारा हाल बेहाल हो जाता है।
चिड़िया : तब तो बारिश आपके लिए बड़े काम का मौसम हुआ ?
पेड़ : बिलकुल! चलो अब घोसले में लौट आओ, बहुत भीग लीं तुम।
चिड़िया : अभी आयीं।
सम्बंधित संवाद लेखन
- पौष्टिक आहार को लेकर डॉक्टर और रोगी के बीच संवाद लेखन
- दादा और पोते के बीच संवाद लेखन
- नदी और पहाड़ के बीच संवाद लेखन
- नदी और पर्वत के बीच संवाद लेखन
- समय के महत्व के विषय में पिता पुत्र के मध्य वार्तालाप
- किसी शिक्षक की प्रशंसा करते हुये दो छात्रों के बीच वार्तालाप
- अगरबत्ती बनाने वाले दो व्यक्तियों के बीच संवाद लेखन
- पुलिस इंस्पेक्टर को अपना बैग चोरी होने को लेकर संवाद
- पिता और पुत्र के बीच कोरोना वायरस पर संवाद लेखन
- पिता और पुत्र के बीच अनुशासन को लेकर संवाद लेखन
- बहुत दिनों बाद मिले दो मित्रों के बीच संवाद लेखन
0 comments: