Hindi Essay on "Kiwi Fruit", "कीवी फल पर निबंध" for Class 1, 2, 3, 4, 5 and 6
10 Lines on Kiwi Fruit in Hindi for Class 1, 2, 3
- कीवी का फल मूल रूप से चीन में पाया जाता है।
- कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा है।
- कीवी एक छोटा अंडाकार तथा स्वादिष्ट फल है।
- कीवी एक प्रकार की चाइनीज़ गूज़बेरी होती है।
- इस फल का नाम न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय पक्षी के नाम पर कीवी पड़ा।
- प्राचीन चीन में इस फल की खेती औषधि के लिए की जाती थी।
- कीवी एक अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक फल होता है।
- कीवी के फल को कच्चा या पकाकर खाया जाता है।
- इसमें विटामिन E, C, K भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- इस फल में पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी होते है।
कीवी फल पर निबंध - Essay on Kiwi fruit in Hindi
कीवी फल पर निबंध : कीवी एक छोटा अंडाकार फल है। कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा है। यह फल मुख्यतः पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। कीवी का छिलका भूरा रोंयेदार होता है, जबकि इसका गूदा हरा तथा बीजदार होता है। कीवी का छिलका भी खाने योग्य होता है परन्तु अधिकांश लोग इसे बिना छिलके के खाना पसंद है।
कीवीफ्रूट मूल रूप से दक्षिण चीन में पाया जाने वाला फल है। प्राचीन समय में कीवी फल की खेती चीन में की जाती थी। जहाँ से ये न्यूज़ीलैंड पहुँचा और आज विश्व भर में इसकी कई किस्में हैं। कीवी एक प्रकार का चाइनीज आंवला या गूज़बेरी होती है। परन्तु 1959 में नूज़ीलैण्ड के राष्ट्रिय पक्षी के नाम पर इसका नाम कीवी रख दिया गया।
कीवीफ्रूट विभिन्न प्रकार के होते हैं। मुख्य प्रकार हेवर्ड (हरा कीवीफ्रूट), चिको, सैनिचटन 12 और गोल्डन कीवीफ्रूट हैं। गोल्डन कीवीफ्रूट सामान्य हरे कीवीफ्रूट से ज्यादा मीठा होता है। गोल्डन कीवीफ्रूट का आविष्कार विभिन्न प्रकार के कीवीफ्रूट को ग्राफ्टिंग और क्रॉस-परागण द्वारा किया गया था।
कीवी एक स्वस्थ्यवर्धक फल है। इस फल में आयरन और फाइबर्स प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। कीवी फल एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है। इस फल में विटामिन E, C, K जैसे विटामिन्स होते है। कीवी फल में पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर जैसे मिनरल्स भी होते है। इसीलिए चीन में फल को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता था।