चिर उपसर्ग से बनने वाले शब्द - Chir Upsarg se Shabd in Hindi
इस लेख में पढ़िए उन शब्दों की सूची जो चिर उपसर्ग से बनते हैं। चिर उपसर्ग से कई शब्द बनाए जा सकते हैं। नीचे देखें चिर उपसर्ग से युक्त शब्दों की सम्पूर्ण सूची। Read here Chir upsarg lagakar banaye gaye shabd.
चिर उपसर्ग से शब्द (Chir Upsarg Se Yukt Shabd)
उपसर्ग | चिर से शब्द | अर्थ |
---|---|---|
चिर | चिरकाल | दीर्घकाल |
चिर | चिरकालिक | बहुत दिनों तक रहने वाला |
चिर | चिरगामी | बहुत दिनों तक चलने वाला |
चिर | चिरजीवक | बहुत दिनों तक जीवित रहने वाला |
चिर | चिरजीवी | दीर्घजीवी |
चिर | चिरपरिचित | जाना-पहचाना हुआ |
चिर | चिरपाकी | बहुत देर में पकने वाला |
चिर | चिरप्रसिद्ध | जो बहुत दिनों से प्रसिद्ध हो |
चिर | चिररोगी | सदा बीमार रहने वाला |
चिर | चिरशत्रु | पुराना दुश्मन |
चिर | चिरशांति | स्थायी शांति |
चिर | चिरसंगिनी | जीवन संगिनी; पत्नी |
चिर | चिरसुप्त | बहुत समय से सोई हुई; दबी हुई |
चिर | चिरस्थ | बहुत दिनों तक बना रहने वाला |
चिर | चिरस्थायी | हमेशा रहने वाला; शाश्वत |
चिर | चिरस्मरणीय | सदा याद किया जाने वाला |