10 Lines on Elephant in Hindi: हाथी धरती पर रहने वाला सबसे विशालकाय जानवर है। यह निबंध १० लाइन में हाथियों के प्रकार, आवास, भोजन और हाथियों के महत्व क
10 Lines on Elephant in Hindi: हाथी धरती पर रहने वाला सबसे विशालकाय जानवर है। यह निबंध १० लाइन में हाथियों के प्रकार, आवास, भोजन और हाथियों के महत्व के बारे में बताता है।
10 Lines on Elephant in Hindi - हाथी पर १० लाइन का निबंध हिंदी में for Class 1, 2, 3, 4 & 5
- हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल स्तनपायी जानवर है।
- हाथी मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं: एशियाई हाथी और अफ्रीकी हाथी।
- इसके दो बड़े दांत होते हैं जिन्हें गजदंत कहा जाता है।
- हाथियों की औसत आयु लगभग 60 से 70 साल होती है।
- एक वयस्क हाथी का वजन लगभग 2,000 से 6,000 किलोग्राम तक होता है।
- ये भारत, श्रीलंका, थाईलैंड और अफ्रीका के जंगलों में पाए जाते है।
- भारतीय संस्कृति में हाथी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है।
- हाथी शाकाहारी होते हैं और घास, पत्तियाँ, फल, पेड़ की छाल और जड़ें खाते है।
- गन्ना और गुड़ हाथी के सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थ माने जाते हैं।
- हाथी की खाल स्लेटी रंग की, मोटी और झुर्रियों से भरी होती है।
- हाथियों के बड़े कान होते हैं, जिनसे वे अपने शरीर को ठंडा रखते हैं।
- हाथी की एक लम्बी सूंड़ होती है जिसका प्रयोग वे विभिन्न कार्यों में करते है।
- हाथी अपनी सूंड़ का प्रयोग पानी पीने, पेड़ों से पत्तियाँ और फल तोड़ने के लिए करते हैं।
- इनकी सूँड़ इतनी मजबूत होती है कि ये पेड़ों की मोटी शाखाएं भी आसानी से तोड़ सकते हैं।
- भारत में हाथी को गजराज के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है।
- प्राचीन काल में हाथी का प्रयोग युद्ध और राजसी समारोहों में किया जाता था।
- हाथी को बहुत बुद्धिमान, संवेदनशील और सामाजिक स्वभाव वाला प्राणी माना जाता है।
- हाथी घुमक्कड़ होते हैं, यह एक जगह ज्यादा दिन तक नहीं टिकते।
- यह खुली और घास वाली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।
- अपने विशालकाय शरीर के बावजूद हाथी कुशल तैराक होते हैं।
- अतः हाथी बहुत उपयोगी जानवर है, हमें इनका संरक्षण करना चाहिए।
निष्कर्ष: हाथी पृथ्वी के सबसे बड़े स्थलीय स्तनधारियों में से एक है। भारतीय संस्कृति में हाथी का स्थान अत्यंत विशेष है। इसे शक्ति, बुद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। परंतु बढ़ती मानव गतिविधियाँ, जंगलों की कटाई और अवैध शिकार हाथी के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। इसलिए हमें हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास को संरक्षित करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
COMMENTS