10 Lines about C.V. Raman in Hindi: चंद्रशेखर वेंकट रमन भारत के एक एक ऐसे महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने 'रमन प्रभाव' की खोज की। यह निबंध १० लाइन में सी
10 Lines about C.V. Raman in Hindi: चंद्रशेखर वेंकट रमन भारत के एक एक ऐसे महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने 'रमन प्रभाव' की खोज की। यह निबंध १० लाइन में सी वी रमन के जीवन, कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताता है।
10 Lines about C.V. Raman in Hindi - सी.वी. रमन पर १० लाइन का निबंध हिंदी में for Class 1, 2, 3, 4 & 5
- चंद्रशेखर वेंकट रमन भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
- चंद्रशेखर वेंकट रमन को सी. वी. रमन के नाम से भी जाना जाता है।
- उनका जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था।
- उनके पिता का नाम चन्द्रशेखर अय्यर तथा माता का नाम पार्वती अम्मल था।
- रमन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विशाखापट्टनम में प्राप्त की।
- उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज से भौतिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
- 1907 में, उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की और गोल्ड मेडल जीता।
- 1917 में, वे कलकत्ता विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर बने।
- 28 फरवरी 1928 को उन्होंने रमन प्रभाव की खोज की।
- इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- वे पहले भारतीय थे जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- हर साल 28 फरवरी को सी. वी. रमन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
- इसी दिन डॉ सी. वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी।
- 1954 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया।
- रमन ने अपने जीवन में फ्रैंकलिन मेडल और लेनिन शांति पुरस्कार जैसे कई अन्य पुरस्कार भी प्राप्त किए।
- वे भारतीय विज्ञान अकादमी के संस्थापक सदस्य और पहले अध्यक्ष भी थे।
- सी.वी. रमन ने अपने कार्यों से भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया।
- 21 नवंबर 1970 को बैंगलोर में भारत के इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया।
निष्कर्ष: चंद्रशेखर वेंकट रमन एक ऐसे महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। उन्होंने 'रमन प्रभाव' की खोज कर भौतिकी के क्षेत्र में एक क्रांति ला दी। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रमन का योगदान भारतीय विज्ञान के क्षेत्र में सदैव अमर रहेगा।
COMMENTS