10 Lines on Lal Bahadur Shastri in Hindi: लाल बहादुर शास्त्री भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री थे। इस निबंध १० लाइन में में हम लाल बहादुर शास्त्री के जीवन
10 Lines on Lal Bahadur Shastri in Hindi: लाल बहादुर शास्त्री भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री थे। इस निबंध १० लाइन में में हम लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके कार्यों और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानेंगे। लाल बहादुर शास्त्री भारत के एक महान नेता थे जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
10 Lines on Lal Bahadur Shastri in Hindi - लाल बहादुर शास्त्री पर 10 वाक्य हिंदी में for Class 1, 2, 3, 4 & 5
- श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।
- लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर को शास्त्री जयन्ती के रूप में मनाते हैं।
- शास्त्री जी के पिता का नाम शारदा प्रसाद श्रीवास्तव और माँ का नाम रामदुलारी था।
- परिवार में सबसे छोटे होने के कारण शास्त्री जी को परिवार वाले 'नन्हें' कहकर बुलाते थे।
- 1928 में शास्त्री जी का विवाह मिर्जापुर निवासी गणेशप्रसाद की पुत्री ललिता से हुआ।
- श्री लाल बहादुर शास्त्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे।
- 1964 में, जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद, उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया।
- लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ।
- शास्त्रीजी के नेतृत्व में भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
- शास्त्री जी ने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
- वे महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों में दृढ़ता से विश्वास करते थे।
- शास्त्री जी ने गाँधी जी के असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च तथा भारत छोड़ो आन्दोलन में भाग लिया।
- शास्त्री जी बेहद सादा जीवन जीते थे और ईमानदारी के प्रतीक थे।
- उनके कार्यकाल में देश ने गंभीर अकाल का सामना किया, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक संभाला।
- 1966 में ताशकंद में एक सम्मेलन के दौरान उनका अचानक निधन हो गया।
- लाल बहादुर शास्त्री एक महान नेता थे जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
- लाल बहादुर शास्त्री को हमेशा एक महान नेता के रूप में याद किया जाएगा।
निष्कर्ष: लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसे नेता थे जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उनकी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति आज भी हमें प्रेरित करती है। शास्त्री जी को मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया। लाल बहादुर शास्त्री एक महान व्यक्ति थे |
COMMENTS