किसी दर्शनीय स्थल का वर्णन करते हुए पिता के पास पत्र लिखे: पूजनीय पिताजी, सादर चरणस्पर्श! मैं यहाँ सकुशल हूँ, आशा है आप और माँ भी अच्छे होंगे। जैसा क
किसी दर्शनीय स्थल का वर्णन करते हुए पिता के पास पत्र लिखे
परीक्षा भवन
लखनऊ।
दिनांक: 02/08/20XX
पूजनीय पिताजी,
सादर चरणस्पर्श!
मैं यहाँ सकुशल हूँ, आशा है आप और माँ भी अच्छे होंगे। जैसा कि आप जानते हैं, स्कूल की तरफ से हम सब सहपाठी और शिक्षक घूमने आए हैं। हरिद्वार वाकई कमाल का शहर है, पिताजी। यहाँ गंगा माँ की पवित्र धारा बहती है तो चारों तरफ पहाड़ों की खूबसूरती - मानो धरती का स्वर्ग हो। आपको बता नहीं सकता कि यहाँ कितना सुकून मिलता है।
कल हमने हर की पौड़ी पर गंगा आरती देखी। दीपों की जगमगाहट के बीच गंगा आरती का नज़ारा अविस्मरणीय था। ऐसा लगा मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। मन को छू लेने वाले वेद मंत्र और गंगा माँ की आरती - ये अनुभव शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपको भी ज़रूर देखना चाहिए।
आज हमने मनसा देवी मंदिर और चंडी देवी मंदिर के दर्शन किए। फिर हम ऋषिकेश गए। वहाँ गंगा में राफ्टिंग का मज़ा लिया। यहाँ के लोग बहुत प्यारे हैं, पिताजी। हमें हर जगह बहुत आदर से पेश आए। यहाँ का खाना भी लाजवाब है। ऐसे-ऐसे पकवान खाए हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं खाए थे।
मुझे यहाँ बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन एक कमी खलती है - आप और माँ। काश आप दोनों भी साथ होते! यहाँ का प्राकृतिक वातावरण सुर खूबसूरती आप दोनों को जरूर पसंद आएगी। इसलिए आप दोनों मिलकर ज़रूर एक बार हरिद्वार आइएगा। आपको बहुत अच्छा लगेगा, वापस आकर मन हल्का और शांत हो जाएगा।
आपका प्यारा बेटा,
अ.ब.स.
अपने पिता को एक पत्र लिखें जिसमें किसी पर्यटन स्थल का वर्णन करें
परीक्षा भवन
पटना।
दिनांक: 10/05/20XX
पूजनीय पिताजी,
सादर चरणस्पर्श!
आशा करता हूँ की घर पर आप सभी कुशल-मंगल होंगे। आप तो जानते ही हैं कि मैं अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ स्कूल की तरफ से शिमला आया हूँ। शिमला एक अद्भुत शहर है। पहाड़ों की बाहों में बसे इस खूबसूरत शहर ने मेरा मन मोह लिया है। चारों तरफ पहाड़ों की खूबसूरती और देवदार के घने जंगल - मानो स्वर्ग का अनुभव हो रहा है।
हमने यहाँ कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया है। रिज, जाखू मंदिर, मॉल रोड, कुफरी, और नालदेहरा - इन सभी जगहों का अनुभव अविस्मरणीय रहा। जाखू मंदिर में दर्शन करके मन को शांति मिली। मॉल रोड पर खरीदारी का मज़ा ही कुछ और था। कुफरी और नालदेहरा में बर्फबारी देखकर मन रोमांचित हो गया।
यहाँ के लोग बहुत मिलनसार और स्वागत करने वाले हैं। स्थानीय पकवानों का स्वाद भी लाजवाब है। मैंने यहाँ कई तरह के पकवान खाए हैं, जो मुझे बहुत पसंद आए।
पिताजी, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप भी माँ के साथ एक बार शिमला अवश्य घूमने आइए। यहाँ का वातावरण और दर्शनीय स्थल आपको बहुत पसंद आएंगे। यहाँ आकर आपको भी मन की शांति मिलेगी।
आपका प्रिय पुत्र,
अ.ब.स.
COMMENTS