सामुदायिक संगठन और सामुदायिक विकास में अंतर: सामुदायिक संगठन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, सलाह एंव एकता को विकसित करना है।
सामुदायिक संगठन समुदायों को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है, जबकि सामुदायिक विकास समुदायों की भलाई में सुधार करता है। सामुदायिक संगठन और सामुदायिक विकास के बीच कुछ प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं:
सामुदायिक संगठन और सामुदायिक विकास में अंतर
सामुदायिक संगठन | सामुदायिक विकास |
---|---|
सामुदायिक संगठन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, सलाह एंव एकता को विकसित करना है। | सामुदायिक विकास में सामुदायिक सदस्यों विशेषकर, अविकसित एवं विकासात्मक समुदायों के आर्थिक विकास पर जोर दिया जाता है। |
सामुदायिक संगठन कार्य आवश्यक नहीं है कि सरकार द्वारा ही संचालित हो, यह स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षित सामुदायिक संगठन कार्यकर्ताओं के सहयोग से भी किया जा सकता है। | सामुदायिक विकास सरकार द्वारा संचालित सामुदायिक सदस्यों के आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। |
इस सामुदायिक संगठन कार्य में एक कुशल सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से सामुदायिक सदस्यों में अपने आप सामुदायिक योजना तथा संगठन बनाने की क्षमता का विकास करना सम्मिलित है। | सामुदायिक विकास कार्य में सामुदायिक सदस्यों के वर्तमान अवस्था को ऊंचा उठाने के लिये, विशेषरूप से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिये प्रसार कार्यक्रमों को कार्यान्वित एवं नियमित करना सम्मिलित है। |
सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता समाजकार्य व्यवसाय में एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है जो अपने ज्ञान एवं कौशल का प्रयोग सामुदायिक सदस्यों के साथ उनकी सामुदायिक योजना बनाने तथा सामुदायिक एकता में करता है। | सामुदायिक विकास कार्यकर्ता एक सरकारी कार्यकर्ता होता है जो समुदाय की वर्तमान अवस्था के विभिन्न कारकों एवं उपायों के विषय में ज्ञान रखता है। |
सामुदायिक संगठन कार्य वह कार्य है जिसमें सामुदायिक कार्यकर्ता सामुदायिक सदस्यों को उनकी आवश्यकताओं एवं उपलब्ध साधनों के बीच समायोजन लाने की योग्यता एवं सामुदायिक कल्याण की भावना का विकास करता है। | सामुदायिक विकास योजना वह कार्य है जिसमें सामुदायिक सदस्यों द्वारा समुदाय की सामान्य आवश्यकताओं एवं विभिन्न उपलब्ध साधनों के बीच व्यवस्थित सन्तुलन स्थापित करना सम्मिलित है। |
COMMENTS