जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर स्पष्ट कीजिए: जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति (cell wall) अनुपस्थित होती है। पादप कोशिका दृढ़ कोशिका भित्ति (cell wa
जंतु कोशिका और पादप कोशिका दोनों ही यूकैरियोटिक कोशिकाएं हैं, लेकिन उनके बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। ये अंतर इन कोशिकाओं के कार्यों और विशेषताओं को निर्धारित करते हैं।
जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर स्पष्ट कीजिए
जंतु कोशिका | पादप कोशिका |
---|---|
जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति (cell wall) अनुपस्थित होती है। | पादप कोशिका दृढ़ कोशिका भित्ति (cell wall) द्वारा घिरी होती है। |
कोशिका भित्ति की अनुपस्थिति के कारण, जंतु कोशिका का आकार निश्चित नहीं होता है। | कोशिका भित्ति की उपस्थिति के कारण, पादप कोशिका का आकार निश्चित होता है। |
एक ऊतक द्रव्य (tissue fluid) सामान्यतः कोशिकाओं को भिगोता है। | ऊतक द्रव्य (tissue fluid) पादपों में नहीं होता है। |
जीवद्रव्य पूरी कोशिका को भर देता है। | जीवद्रव्य सामान्यतः परिधीय होता है। |
जंतु कोशिका में रिक्तिकाएँ (vacuoles) या तो अनुपस्थित होती हैं या संख्या में कम तथा आकार में छोटी होती हैं। | पादप कोशिका में एक बड़ी केन्द्रीय रिक्तिका ( central vacuole) होती है। |
केन्द्रक (nucleus) केन्द्र में होता है। | केन्द्रक (nucleus) परिधीय कोशिकाद्रव्य में होता है। |
जंतु कोशिका में क्रिस्टल अनुपस्थित होते हैं। | पादप कोशिकाओं में विभिन्न प्रकार के क्रिस्टल पाये जा सकते हैं। |
संचित भोजन ग्लाइकोजेन (glycogen) होता है। | संचित भोजन मण्ड (starch) होता है। |
लवक (plastids ) अनुपस्थित होते हैं। | लवक (plastids ) पादप कोशिकाओं में होते हैं। |
गॉल्जी उपकरण सामान्यतः एकल संकर होता है। | गॉल्जी उपकरण कई पृथक् इकाइयों जिसे डिक्टियोसोम्स कहते हैं, का बना होता है। |
तारककाय (centrosome) उपस्थित होता है। | तारककाय (centrosome ) कुछ निम्न श्रेणी के पादपों को छोड़कर सभी में अनुपस्थित होता है। |
ग्लाइऑक्सीसोम (glyoxysome) अनुपस्थित होता है। | ग्लाइऑक्सीसोम (glyoxysome) कुछ पादप कोशिकाओं में पाया जाता है। |
लाइसोसोम्स (lysosomes ) उपस्थित होते हैं। | लाइसोसोम्स (lysosomes) प्राय: अनुपस्थित होते हैं। |
जन्तु कोशिका अपने लिए आवश्यक कुछ अमीनो अम्ल, विटामिन व सह एन्जाइमों को बनाने में असमर्थ होती है। | पादप कोशिका अपने लिए आवश्यक सभी पदार्थों का संश्लेषण करने में समर्थ होती है। |
कोशिकाद्रव्य विभाजन विदलन (cleavage) द्वारा होता है। | कोशिकाद्रव्य विभाजन सामान्यतः कोशिका प्लेट (cell plate) विधि द्वारा होता है। |
COMMENTS