जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म में अंतर: एंजियोस्पर्म को फूल वाले पौधे के रूप में भी जाना जाता है इन्हें आवृत्तबीजी भी कहते हैं। जबकि जिम्नोस्पर्म में प
जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म में अंतर बताइए (Gymnosperm and Angiosperm mein Antar)
जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म में अंतर: एंजियोस्पर्म को फूल वाले पौधे के रूप में भी जाना जाता है इन्हें आवृत्तबीजी भी कहते हैं। जबकि जिम्नोस्पर्म में पुष्प नहीं बनते हैं। इन्हें नग्नबीजी भी कहते हैं।
जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म में अंतर
जिम्नोस्पर्म (Gymnosperm) | एंजियोस्पर्म (Angiosperm) |
---|---|
जिम्नोस्पर्म में शंकु के आकार के स्पॉरोफिल होते हैं जिनमें नर व मादा जननांग होते हैं। | एंजियोस्पर्म में फूल होते हैं जिनमें नर व मादा जननांग होते हैं। |
जिम्नोस्पर्म सामान्यतः मरुद्भिद अनुकूलन वाले होते हैं। | एंजियोस्पर्म मरुद्भिद, समोद्भिद या जलोद्भिद अनुकूलन वाले होते हैं। |
इन्हें नग्नबीजी भी कहते हैं। | इन्हें आवृत्तबीजी भी कहते हैं। |
जिम्नोस्पर्म सामान्यतः एकलिंगी होते हैं। | एंजियोस्पर्म एकलिंगी या उभयलिंगी, द्विलिंगी हो सकते हैं। |
इनमें पुष्प नहीं बनते हैं। (अपुष्पी पादप) | इनमें पुष्प बनते हैं। (पुष्पीपादप) |
जिम्नोस्पर्म में बीज फलों के अन्दर नहीं होते। | एंजियोस्पर्म में बीज फलों के अन्दर होते हैं। |
इनमें द्विनिषेचन नहीं पाया जाता है। | इनमें द्विनिषेचन पाया जाता है । |
जाइलम में वेसेल्स नहीं पाए जाते हैं। | जाइलम में वेसेल्स नहीं पाए जाते हैं। |
फ्लोएम में सखि कोशिकाएं नहीं पाई जाती हैं। | फ्लोएम में सखि कोशिकाएं पाई जाती हैं । |
इनमें नर युग्मक चल होते हैं। | इनमें नर युग्मक अचल होते हैं। |
भ्रूणपोष निषेचन से पहले बनता है। | भ्रूणपोष निषेचन के बाद बनता है । |
अण्डाशय नहीं होता है अतः फल नहीं बनता है। | अण्डाशय होता है जो फल बनाता है। |
ये बहुवर्षीय, सदाबहार एवं काष्ठीय होते हैं। उदा-चीड़, देवदार, साइकस आदि। | ये एक वर्षीय या बहुवर्षीय, सदाबहार एवं पतझड वाले, काष्ठीय एवं कोमल सभी प्रकार के हैं। उदा. आम, नीम, पीपल आदि। |
COMMENTS