आश्वासन और बीमा में अंतर: बीमा भविष्य में होने वाले जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करता है जबकि आश्वासन उन घटनाओं के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है जो अपरिहा
आश्वासन और बीमा में अंतर - Difference between Insurance and Assurance in Hindi
आश्वासन और बीमा में अंतर: बीमा भविष्य में होने वाले जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करता है जबकि आश्वासन उन घटनाओं के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है जो अपरिहार्य हैं।
आश्वासन और बीमा में अंतर
अंतर का आधार | एश्योरेन्स | इन्श्योरेन्स |
---|---|---|
शब्दों का प्रयोग | 'एश्योरेंस' शब्द का प्रयोग प्रायः जीवन बीमा अनुबन्ध के लिए ही किया जाता है। | 'इंश्योरेंस शब्द का प्रयोग सभी प्रकार के बीमा विशेषकर समुद्री, अग्नि तथा विशेष बीमा आदि के लिए किया जाता है। |
जोखिम | एश्योरेंस शब्द जोखिम की निश्चितता को प्रकट करता है। | इंश्योरेंस शब्द में जोखिम की सम्भावना तो प्रकट होती है परन्तु निश्चितता नहीं । |
विनियोग तत्त्व | एश्योरेंस शब्द का प्रयोग होने पर बीमा अनुबन्धों विनियोग तत्त्व विद्यमान होने का संकेत मिलता है। | इंश्योरेंस शब्द का प्रयोग होने पर बीमा अनुबन्ध में में विनियोग तत्त्व का पाया जाना अनिवार्य नहीं है। |
क्षेत्र | एश्योरेंस शब्द का प्रयोग होने पर बीमाकर्ता का क्षेत्र सीमित होने का अनुमान लगाया जाता है। | इंश्योरेंस शब्द का प्रयोग होने पर बीमाकर्ता का विस्तृत क्षेत्र होने का अनुमान लगाया जाता है। |
बीमाराशि की मात्रा | यह शब्द प्रकट करता है कि बीमित को बीमा की सम्पूर्ण राशि प्राप्त होती है। | यह शब्द प्रकट करता है कि बीमित को बीमा की सम्पूर्ण राशि प्राप्त होना आवश्यक नहीं है। |
वित्तीय दायरा | आश्वासन अपेक्षित घटनाओं के लिए कवरेज प्रदान करता है। | बीमा अनिश्चित परिस्थितियों के लिए कवरेज प्रदान करता है। |
क्षतिपूर्ति | आश्वासन में, बीमाधारक या योजना लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के रूप में बीमा राशि प्रदान की जाती है। | बीमा में, बीमा कंपनी किसी कवर की गई घटना के कारण हुई मौद्रिक हानि की भरपाई के लिए मुआवजा या प्रतिपूर्ति प्रदान करती है। |
COMMENTS