अपने स्कूल की किसी समस्या के बारे में प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए। आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सविनय निवेदन है कि मैं आपको दसवीं कक्षा के छात्रों की ओर से
अपने स्कूल की किसी समस्या के बारे में प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।
अपने स्कूल की किसी समस्या के बारे में प्रधानाचार्य को पत्र
श्रीमान प्रधानाचार्य
सरस्वती विद्यामंदिर,
नोएडा सेक्टर -3
दिनांक: 15-01-2023
विषय – विद्यालय के पुस्तकालय में विज्ञान और वैज्ञानिकों से संबंधी पुस्तकें न होना।
आदरणीय प्रधानाचार्य जी,
सविनय निवेदन है कि हमारे स्कूल के पुस्तकालय में साहित्य की पुस्तकों की भरमार है। एक-एक लेखक की कई-कई पुस्तकें हैं। इन पुस्तकों में कविता, कहानी और उपन्यास आदि रचनाएँ हैं। परंतु विज्ञान से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं।
यदि वैज्ञानिकों की जीवनी से सम्बंधित पुस्तकें भी उपलब्ध होतीं तो बहुत प्रेरणा मिलती है। वैज्ञानिकों के अनुभव विज्ञान के प्रति रुचि जगाते हैं। पुस्तकालय में इनका अभाव बहुत खटकता है।
आशा है आप कि आप शीघ्र ही विज्ञान संबंधी पुस्तकें उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
रविकांत त्रिपाठी।
कक्षा 7 (अ)
अपने विद्यालय की किसी समस्या के बारे में प्रधानाचार्य को पत्र
श्रीमान प्रधानाचार्य
संत विवेकानंद विद्यालय,
गोमती नगर, लखनऊ ।
दिनांक: 13-02-2023
विषय – विद्यालय विद्यालय की कक्षाओं में पंखे की व्यवस्था न होना।
आदरणीय प्रधानाचार्य जी,
सविनय निवेदन है कि मैं आपको दसवीं कक्षा के छात्रों की ओर से बताना चाहता हूँ कि कक्षा में अत्यधिक गर्मी के कारण हमें बहुत कठिनाई हो रही है। तापमान इतना अधिक है कि हमारे लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो रहा है।
अतः हम आपसे अनुरोध करना चाहते हैं कि कृपया कक्षा में पंखे उपलब्ध कराएं। इससे हमें अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
आपकी इस दया के लिए हम सभी आपके बहुत आभारी होंगे।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
अशोक सक्सेना।
कक्षा 10 (अ)
COMMENTS