जोधा अकबर के कितने पुत्र थे?
मुग़ल बादशाह अकबर के कुल 5 पुत्र और 3 पुत्रियां थी। जबकि जोधा अकबर के 3 पुत्र थे जिनका नाम क्रमशः मिर्ज़ा हसन, मिर्ज़ा हुसैन और सलीम था। मिर्ज़ा हसन और मिर्ज़ा हुसैन और हुसैन जुड़वाँ बच्चे थे जबकि सलीम उनका छोटा भाई था।
19 अक्टूबर 1564 को, अपनी शादी के दो साल बाद, जोधा बाई ने जुड़वां बेटों, मिर्ज़ा हसन और मिर्ज़ा हुसैन को जन्म दिया। अकबर जुड़वाँ बच्चों के जन्म के लिए 9 अक्टूबर 1564 को आगरा पहुँचा। जन्म के कुछ दिनों के भीतर ही दोनों की मृत्यु हो गई। मिर्जा हुसैन की मृत्यु 29 अक्टूबर 1564 को हुई और मिर्जा हसन की मृत्यु 5 नवंबर 1564 को हुई। अपने नवजात जुड़वाँ शिशुओं के मौत पर जोधा अकबर बहुत दुखी हुए।
राजकुमार सलीम के जन्म के कुछ साल पहले, अकबर और मरियम-उज़-ज़मानी एक बेटे के लिए प्रार्थना करने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह की तीर्थ यात्रा पर नंगे पैर गए थे। 31 अगस्त 1569 को महारानी जोधाबाई ने एक लड़के को जन्म दिया जिसका नाम सलीम रखा गया। अकबर, अपने उत्तराधिकारी की खबर से बहुत खुश हुआ और सात दिनों तक चलने वाली एक बड़ी दावत का आयोजन किया। सलीम के जन्म के अवसर पर और बड़े-बड़े अपराध करने वाले अपराधियों को छोड़ने का आदेश दिया।
अतः हम कह सकते हैं की जोधा कबर के 3 पुत्र मिर्ज़ा हसन, मिर्ज़ा हुसैन और सलीम थे जिनमें से सिर्फ सलीम जीवित बचा और बाकि दोनों भाइयों की बचपन में मृत्यु हो गयी।